{"_id":"66ebae9dff1fb2d7860c300c","slug":"ishaan-khatter-opens-up-on-what-he-struggles-he-faced-in-the-industry-six-years-into-his-career-2024-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ishaan Khatter: इंडस्ट्री में छह साल बिताने के बाद भी इस चीज से जूझ रहे हैं ईशान, बोले- मुझे यही फीडबैक मिला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ishaan Khatter: इंडस्ट्री में छह साल बिताने के बाद भी इस चीज से जूझ रहे हैं ईशान, बोले- मुझे यही फीडबैक मिला
ईशान खट्टर अपनी वेब सीरीज 'द परफेक्ट कपल' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उन्होंने निकोल किडमैन, डकोटा फैनिंग और ईव हेवसन के साथ काम किया है। अब हाल ही में, अभिनेता ने बताया कि इंडस्ट्री में उन्हें सबसे ज्यादा किस चीज से जूझना पड़ता है। यही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि है कि उन्हें सबसे ज्यादा किस चीज को लेकर फीडबैक मिला है। आइए जानते हैं।
2 of 5
ईशान खट्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ishaankhatter
ईशान खट्टर भले ही सिर्फ कुछ फिल्में ही कर चुके हों, लेकिन उन्होंने बड़े पर्दे, ओटीटी और हॉलीवुड दोनों पर अपने प्रोजेक्ट्स की वजह से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। धड़क (2018) में जान्हवी कपूर के साथ हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले इस अभिनेता ने पिप्पा , ए सूटेबल बॉय और कई प्रोजेक्ट्स में काम किया। हालांकि, इंडस्ट्री में करीब छह साल रहने के बाद भी, अभिनेता अभी भी एक बड़ी कमी से जूझ रहे हैं और वह है कि बहुत कम उम्र का दिखना।
3 of 5
ईशान खट्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ishaankhatter
हाल ही में, इंडियन एक्स्प्रेस से बात करते हुए अभिनेता ने कहा, "मुझे जो सबसे लगातार फीडबैक मिला है, वह यह है कि मैं बहुत कम उम्र का दिखता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "जब मैंने शुरुआत की थी तब मैं 21 साल का था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहिद कपूर और ईशान खट्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने आगे बताया कि लंबे समय से मुझे यही फीडबैक मिल रहा है कि मैं बहुत यंग दिखता हूं। अच्छा हो या बुरा, हम यहां युवा चेहरों और युवा अभिनेताओं के लिए बहुत ज्यादा भूमिकाएं नहीं लिखते हैं। इसलिए, मैं बहुत भाग्यशाली था कि मुझे दो-तीन सालों में ही कुछ अच्छे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद कपूर और ईशान खट्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने करियर के बारे में बात करते हुए, ईशान ने कहा, “मैंने कभी भी बहुत ज्यादा प्लान नहीं बनाए हैं। मैं काफी हद तक भाग्यशाली भी रहा हूं और मुझे ऐसे अवसर मिले हैं। मैं अपने करियर में केवल छह साल ही रहा हूं और मुझे शानदार अवसर मिले हैं। मैंने हमेशा अपने काम को अलग-अलग तरह से करने का प्रयास किया है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।