Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ishq Vishk Rebound Jibraan Khan facing Struggle Despite Arjun Firoz Khan Son Said I do not have Connection
{"_id":"66a06f96da4e23bcd60072ee","slug":"ishq-vishk-rebound-jibraan-khan-facing-struggle-despite-arjun-firoz-khan-son-said-i-do-not-have-connection-2024-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jibraan Khan: फिरोज खान के बेटे होने के बाद भी जिबरान ने किया लंबा संघर्ष, कहा- मेरा उस तरह का कनेक्शन नहीं है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jibraan Khan: फिरोज खान के बेटे होने के बाद भी जिबरान ने किया लंबा संघर्ष, कहा- मेरा उस तरह का कनेक्शन नहीं है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 24 Jul 2024 08:36 AM IST
सार
जिबरान खान ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'अगर यह आसान होता, तो मैं वर्षों पहले ही इंडस्ट्री लॉन्च हो चुका होता।' फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' को लगभग एक चौथाई सदी बीत चुकी है, जो इस बात की याद दिलाता है कि उन्होंने कितना लंबा संघर्ष किया है।
विज्ञापन
1 of 5
जिबरान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@jibraankhan.fp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता जिबरान खान को फिल्म कभी खुशी कभी गम में शाहरुख खान के बेटे कृष रायचंद के रूप में पहचाना जाता है। हाल ही में फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड के साथ उन्होंने अपने करियर की नई शुरुआत की है। इंडस्ट्री में चल रही नेपोटिज्म की धारणा से विपरीत अर्जुन फिरोज खान के बेटे जिबरान का कहना है कि उनका सफर अवसरों की निरंतर खोज में रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ये इतना आसान होता, तो वह वर्षों पहले ही लॉन्च हो चुके होते।
2 of 5
जिबरान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@jibraankhan.fp
जिबरान खान ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'अगर यह आसान होता, तो मैं वर्षों पहले ही इंडस्ट्री लॉन्च हो चुका होता।' फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' को लगभग एक चौथाई सदी बीत चुकी है, जो इस बात की याद दिलाता है कि उन्होंने कितना लंबा संघर्ष किया है। उन्होंने थिएटर, कथक और कड़ी शारीरिक ट्रेनिंग में खुद को डुबोकर अपने हुनर को निखारा है। पिछले कुछ वर्षों में उन्हें फिल्मों के कई ऑफर मिले, लेकिन कोई भी उनकी इच्छाओं के मुताबिक नहीं थे। स्टार किड होने से उन्हें ज्यादा मदद नहीं मिली।
3 of 5
जिबरान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@jibraankhan.fp
अभिनेता ने कहा, 'कभी खुशी कभी गम अगले दो वर्षों में 25 साल पूरे करने जा रही है। यह वाकई में बहुत लंबा समय हो गया है। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री के कई हिस्से ऐसे हैं। मैं ऐसे हिस्से से ताल्लुक रखता हूं, जहां मेरा उस तरह का कनेक्शन नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इश्क विश्क रिबाउंड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने कहा, 'मेरे पिता 1980 और 1990 के दशक में अभिनेता रहे हैं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वह मुझे हमारे देश की सबसे बड़ी पार्टियों और सितारों के पास नहीं ले जा सकते और कह सकते हैं कि मेरे बेटे के लिए कुछ करें। मगर उन्हें यह भी महसूस करने की जरूरत थी कि उस समय मुझे इतना तैयार रहने की जरूरत थी। मैं ऐसा नहीं कह सकता था कि मुझे शाहरुख खान के पास ले जाएं और उनसे कहें कि मेरा बेटा लॉन्च होना चाहता है।'
विज्ञापन
5 of 5
जिबरान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@jibraankhan.fp
उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि यह घटना एक बार हुई थी, जब मैं 20 वर्ष का था, तो निराश था और तब मैंने उनसे कहा था कि मुझे कहीं ले चलो। आपने सभी बड़े नामों के साथ काम किया है। लोग आपको जानते हैं, आप फेमस हो। उन्होंने मुझसे कहा कि जिबरान तुम मुझे बताओ। मैं तुम्हें ले चलूंगा और उन्होंने पलटकर कहा कि फिरोज भाई वह एक अभिनेता की तरह नहीं दिखते। तो कैसा लगेगा? मुझे लगता है कि यह मेरे जीवन का एक बहुत बड़ा मोड़ था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।