फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ISPL: आईएसपीएल को लेकर उत्साहित हैं बॉलीवुड सितारे, सैफ-अभिषेक ने टूर्नामेंट को लेकर कही यह बात

Sun, 25 Feb 2024 09:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 25 Feb 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
ISPL Auction Press Conferance tiger of kolkata owner Saif ali khan Manjhi mumbai Abhishek bachchan
आईएसपीएल प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल)  जल्द ही लोगों का मनोरंजन करने के लिए शुरू होने जा रहा है। दर्शकों को इस टेनिस बॉल टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इस लीग को लेकर मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर नजर आए। इस कार्यक्रम में आशीष शेलार, टाइगर्स ऑफ कोलकाता के सह-मालिक सैफ अली खान और माझी मुंबई के मालिक अभिषेक बच्चन ने भी शिरकत की।


Bastar Girl Interview: बस्तर के जंगलों में दिखी इंदिरा का गंगूबाई कनेक्शन, अमिताभ बच्चन की बन चुकीं खास मेहमान

ISPL Auction Press Conferance tiger of kolkata owner Saif ali khan Manjhi mumbai Abhishek bachchan
आईएसपीएल प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : सोशल मीडिया

कार्यक्रम में सचिन ने कहा कि सभी के क्रिकेट की शुरुआत टेनिस बॉल से होती है। पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि उन्होंने खुद भी ऐसे ही अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद वे धीरे धीरे इस खेल आगे बढ़े। उन्होंने बताया कि 14 साल से लेकर 49 साल तक के लोगों ने ऑक्शन के लिए अप्लाई किया है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि कम उम्र की वजह से उन्हें एक समय मौका नहीं मिल सका था, इसलिए जब नियम बन रहे थे तब उन्होंने उम्र की बाध्यता नहीं रखने को कहा था। 

ISPL Auction Press Conferance tiger of kolkata owner Saif ali khan Manjhi mumbai Abhishek bachchan
आईएसपीएल प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सैफ अली खान ने कहा, "इसको लेकर मैं उत्साहित हूं। यह नीचे से ऊपर तक तकनीक को ठीक करने का शानदार तरीका है। मेरे पिता कहा करते थे कि टेनिस बॉल से कैच करना सीखना ही सही तरीका है, क्योंकि  जब तक आप इस गेंद से ठीक तरह से कैच करना नहीं सीखेंगे तब तक आपके हाथ से गेंद उछल जाएगी। सभी की शुरुआत टेनिस बॉल से ही होती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
ISPL Auction Press Conferance tiger of kolkata owner Saif ali khan Manjhi mumbai Abhishek bachchan
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, "कलकत्ता एक ऐसा शहर है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। मेरी मां और मेरे परिवार का आधे लोग कलकत्ता से हैं और बाकी आधे लोग, क्रिकेटर हैं, जिन्हें आप भी जानते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि मैं टीम के लिए लिए एक अच्छा ब्रांड एंबेसडर हूं। मैं 6 मार्च को लेकर बहुत उत्सुक हूं। इस दिन हमारी टीम का पहला मैच है और हम समर्थन करने वहां मौजूद रहेंगे।"

विज्ञापन
ISPL Auction Press Conferance tiger of kolkata owner Saif ali khan Manjhi mumbai Abhishek bachchan
आईएसपीएल प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : सोशल मीडिया

इस  प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक बच्चन ने भी टूर्नामेंट को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया। अभिनेता ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि हमें बिल्कुल वैसी ही टीम मिली है जैसा हमने सोचा था। उन्होंने कहा कि ऑक्शन से उनके लिए आईएसपीएल की शुरुआत अच्छी हुई है और यह आगे के लिए अच्छा संकेत है। 
What The Hell Navya: नव्या करना चाहती हैं परिवार का नाम रोशन, बोलीं- गर्व है कि मैं बच्चन परिवार से आती हूं





 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed