फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Radhika Wedding: राधिका-अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन में प्रस्तुति देंगी रिहाना, ये सेलेब भी बांधेंगे समां

Sun, 25 Feb 2024 01:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 25 Feb 2024 01:35 PM IST
विज्ञापन
Rihanna arijit singh will perform in Nita Mukesh Ambani son Anant and Radhika Merchant Pre Wedding function
रिहाना, राधिका, अनंत - फोटो : सोशल मीडिया

देश के सबसे बड़े और रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। अनंत अपनी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट के साथ जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने वाले हैं। दोनों के परिवार में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कपल के प्री-वेडिंग कार्यक्रम 1 से 3 मार्च को गुजरात के जामनगर में होंगे। इसमें फिल्म जगत की कई हस्तियां शिरकत करेंगी और प्रस्तुति देंगी। इतना ही नहीं, कई विदेशी हस्तियां भी परफॉर्म करने वाली हैं, जिनमें पॉप गायिका रिहाना का नाम भी शामिल है।

Rihanna arijit singh will perform in Nita Mukesh Ambani son Anant and Radhika Merchant Pre Wedding function
रिहाना, अरिजीत सिंह, स्टेबिन - फोटो : सोशल मीडिया

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के मिलन से पहले होने वाले भव्य समारोह में शादी से पहले का उत्सव 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में होने वाला है। दुनियाभर के सितारों की एक आकाशगंगा इस कार्यक्रम को रोशन करने के लिए तैयार है। अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग समारोह में हॉलीवुड की पॉप गायिका रिहाना प्रस्तुति देकर समा बांधेंगी। उनके अलावा अरिजीत सिंह, स्टेबिन बेन और अन्य कई हस्तियां भी प्रस्तुति देंगी।

Rihanna arijit singh will perform in Nita Mukesh Ambani son Anant and Radhika Merchant Pre Wedding function
राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी - फोटो : instagram

अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग कार्यक्रम को म्यूजिक, डांस, विजुअल आर्ट से खास बनाया जाएगा। विदेशी पॉप स्टार रिहाना भी अपनी सिंगिंग से फंक्शन में चार चांद लगाएंगी। इसके अलावा पंजाबी गानों के किंग कहे जाने वाले दिलजीत दोसांझ, संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल और दिग्गज जादूगर डेविड ब्लेन जैसे सिंगर भी कार्यक्रम में रंग जमाते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rihanna arijit singh will perform in Nita Mukesh Ambani son Anant and Radhika Merchant Pre Wedding function
अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

इस भव्य शादी में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई सितारे भी शामिल होंगे। इनमें अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, सैफ अली खान, माधुरी दीक्षित और डॉ श्रीराम नेने जैसे बड़े सितारों के नाम शामिल है। कुछ सितारे परफॉर्म भी करते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर डांस प्रस्तुति देंगे। इसके लिए बीते दिनों कपल गुजरात भी पहुंचा था। 

विज्ञापन
Rihanna arijit singh will perform in Nita Mukesh Ambani son Anant and Radhika Merchant Pre Wedding function
राधिका मर्चेंट और अनंत अम्बानी - फोटो : सोशल मीडिया

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के तीन बच्चे-आकाश, ईशा और अनंत हैं। बेटी ईशा की शादी वर्ष 2018 में हुई। वहीं, आकाश अंबानी की शादी 2019 में श्लोका मेहता से हुई। अब छोटे बेटे अनंत भी शादीशुदा जिंदगी में प्रवेश करे वाले हैं। अनंत और राधिका की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी जुलाई में मुंबई में होगी। इससे पहले दोनों के प्री-वेडिंग कार्यक्रम हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed