फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaya Bachchan: नव्या के साथ मस्ती भरे अंदाज में दिखीं जया, जानिए कौन है बच्चन खानदान का बेहतरीन कुक

Thu, 21 Mar 2024 03:21 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 21 Mar 2024 03:21 PM IST
विज्ञापन
Jaya bachchan getting candid in the show What The Hell Navya said she loves bhaate bhaat Bengali comfort food
व्हाट द हेल नव्या - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन अक्सर अपने व्यवहार की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। कभी वे पैपराजी से नाराज दिखती हैं तो कभी वे अपनी नातिन के शो 'व्हाट द हेल नव्या' में अपने दिए बयानों की वजह से ट्रोल होती रहती हैं। हाल ही में 'व्हाट द हेल नव्या' सीजन दो के आगामी एपिसोड का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस एपिसोड में जया बच्चन परिवार के सर्वश्रेष्ठ रसोइए के बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। 


रणबीर ने दीपिका को क्यों कहा 'चीप गर्ल'? टैग से खफा हुए फैंस
 
Jaya bachchan getting candid in the show What The Hell Navya said she loves bhaate bhaat Bengali comfort food
व्हाट द हेल नव्या - फोटो : इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन की नातिन अपने शो 'व्हाट द हेल नव्या' के नए सीजन के साथ एक बार फिर से वापस लौट आई हैं। इस सीजन में वे अपनी नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन के साथ बच्चन परिवार के बारे में खुलकर बातें करती दिखाई देती हैं। नव्या शो के दौरान पूछती हैं घर में सबसे बेहतर खाना कौन बनाता है।
Jaya bachchan getting candid in the show What The Hell Navya said she loves bhaate bhaat Bengali comfort food
व्हाट द हेल नव्या - फोटो : इंस्टाग्राम
नव्या नंदा के सवाल को सुनकर तुरंत श्वेता बच्चन बोलती हैं, 'मैं घर में सबसे ज्यादा खाना बनाती हूं। मुझे कॉम्प्लिकेटेड-कुकिंग काफी पसंद है।' नव्या इस जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya bachchan getting candid in the show What The Hell Navya said she loves bhaate bhaat Bengali comfort food
व्हाट द हेल नव्या - फोटो : इंस्टाग्राम
'व्हाट द हेल नव्या' के अगले सेगमेंट में नव्या कहती हैं कि वे भी कुकिंग करती हैं। नव्या की बात सुनकर जया उनसे सवाल करती हैं, 'आप क्या बनाना जानते हो।' नव्या बताती हैं कि वे पास्ता आलू बना लेती हैं। जया नव्या के जवाब से संतुष्ट नजर आती हैं और वे हामी भरती हैं। 
विज्ञापन
Jaya bachchan getting candid in the show What The Hell Navya said she loves bhaate bhaat Bengali comfort food
व्हाट द हेल नव्या' - फोटो : इंस्टाग्राम
जया बच्चन ने अच्छे भोजन को खुशहाल जीवन का सूत्र बताया। साथ ही साथ उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें इटालियन कुकिंग शो पसंद है। उन्हें उनकी रसोइया के हाथों से बनी बंगाली फूड काफी पसंद है।

Do Aur Do Pyaar Teaser: जारी हुआ 'दो और दो प्यार' का टीजर, एक बार फिर दिखा विद्या बालन का बोल्ड अंदाज
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed