फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Genie First Look: जयम रवि ने साझा किया 'जिनी' का फर्स्ट लुक, बोले- जादुई दुनिया देखने को हो जाइए तैयार

Thu, 28 Mar 2024 04:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 28 Mar 2024 04:10 PM IST
विज्ञापन
Jayam Ravi Revealed First Look of his upcoming movie Genie says Get ready to Witness the magical world
जिनी - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ सुपरस्टार जयम रवि की आगामी फिल्म 'जिनी' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। भुवनेश अर्जुनन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फर्स्ट लुक खुद जयम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है। इस फिल्म पर अभी काम चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल ही इसे रिलीज किए जाने की तैयारी है। फिलहाल फर्स्ट लुक ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।


Aadujeevitham The Goat Life REVIEW: बड़े परदे पर पृथ्वीराज सुकुमारन की लंबी छलांग, एक और दमदार मलयालम सिनेमा

जयम के दिल के करीब है फिल्म
जयम ने अपनी फिल्म के दो पोस्टर साझा किए हैं। पहले पोस्टर में वह अकेले नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'जिनी का पहला लुक। एक ऐसी फिल्म जो सबसे अलग है और मेरे दिल के सबसे करीब है। एक जादुई अनुभव के लिए तैयार हो जाइए'। अभिनेता ने एक और पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें उनके साथ-साथ अन्य स्टारकास्ट की भी झलक है। 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Jayam Ravi (@jayamravi_official) द्वारा साझा की गई पोस्ट



तीन अभिनेत्रियां निभाएंगी अहम भूमिका
भुवनेश अर्जुनन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को वेल्स फिल्म्स इंटरनेशनल के तहत ईशारी के गणेश प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 'जिनी' में तीन अभिनेत्रियां मुख्य भूमिका निभाएंगी। कीर्ति शेट्टी, कल्याणी प्रियदर्शन और वामिका गब्बी इस फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी एआर रहमान संभालेंगे।

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Jayam Ravi (@jayamravi_official) द्वारा साझा की गई पोस्ट



यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
जयम रवि 'पोन्नियिन सेल्वन' के जरिए हिंदी दर्शकों के बीच पहचान बना चुके हैं। अब पैन इंडिया फिल्म 'जिनी' के जरिए वह अपने अभिनय का कमाल दिखाएंगे। फर्स्ट लुक सामने आने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जयम की फिल्म का इंतजार है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रवि अन्ना की यह फिल्म कमाल की होगी'।
The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी की 'साबरमती रिपोर्ट' का दिल दहला देने वाला टीजर जारी, रिलीज डेट का खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed