Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
The Sabarmati Report Teaser Release Vikrant Massey rashi khanna starrer film will seen on this date in theatre
{"_id":"66053c08ba5e46f542080c60","slug":"the-sabarmati-report-teaser-release-vikrant-massey-rashi-khanna-starrer-film-will-seen-on-this-date-in-theatre-2024-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी की 'साबरमती रिपोर्ट' का दिल दहला देने वाला टीजर जारी, रिलीज डेट का खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी की 'साबरमती रिपोर्ट' का दिल दहला देने वाला टीजर जारी, रिलीज डेट का खुलासा
'12वीं फेल' की सफलता के बाद विक्रांत मैसी अपनी अपकमिंग फिल्म 'साबरमती रिपोर्ट' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की गई। वहीं, गुरुवार को फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया गया है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, टीजर को भी लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। टीजर के साथ ही फिल्म के रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है। फिल्म 3 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्में में विक्रांत मेसी के अलावा राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाली हैं।
अभिनेता विक्रांट मैसी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की टीजर शेयर किया। इस दौरान उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'यह एक ऐसी घटना है जिसने देश को हिलाकर रख दिया और भारतीय इतिहास को हमेशा के लिए बदल दिया'। इस दौरान विक्रांत ने फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा की।
3 of 5
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : Social Media
फिल्म की कहानी 2002 की गोधरा ट्रेन जलने की घटना पर आधारित है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स ने किया है। वहीं, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन की विकिर फिल्म्स इसके सह निर्माता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : सोशल मीडिया
'साबरमती रिपोर्ट' के अलावा, विक्रांत जल्द ही 'हसीन दिलरुबा' के दूसरे भाग में भी नजर आने वाले हैं, जिसका नाम 'फिर आई हसीन दिलरुबा' है। विक्रांत की यह फिल्म इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
5 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : सोशल मीडिया
मालूम हो कि इससे पहले विक्रांत ने अपनी फिल्म '12वीं फेल' के लिए खूब सुर्खियां बटोरी है। फिल्म में अपने किरदार के लिए विक्रांत ने को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था। वहीं, बॉक्स ऑफिस पऱ भी इस फिल्म शानदार प्रदर्शन किया। अब सबकी निगाहे विक्रांत की इस अपकमिंग फिल्म पर टिकी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।