फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Richa-Ali: अली-ऋचा लॉन्च करेंगे अपना खुद का फैशन ब्रांड, बोले- यह लेबल स्थानीय कारीगरों का टैलेंट दिखाएगा

Thu, 28 Mar 2024 02:38 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 28 Mar 2024 02:38 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha Ali Fazal are set to launch a homegrown business label places a spotlight on local artisans
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। लॉकडाउन के दौरान ही दोनों ने हमेशा के लिए एक दूजे का होने का फैसला कर लिया था। पिछले साल ही इस कपल ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए हल्दी, मेहंदी, संगीत और रिसेप्शन फंक्शन का आयोजन किया था। कपल जल्द ही माता-पिता भी बनने वाले हैं। अब कपल जल्द ही अपना फैशन ब्रांड लॉन्च करने वाले हैं।

Richa Chadha Ali Fazal are set to launch a homegrown business label places a spotlight on local artisans
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा अपना खुद का फैशन ब्रांड लॉन्च करेंगे, जो स्थानीय कारीगरों पर ज्यादा फोकस करेगा। अपने लेबल के साथ, ये कपल भारतीय संस्कृति में कला के सबसे पुराने रूपों में नई जान डालेगा। कपल का लक्ष्य लखनऊ के स्थानीय कारीगरों को रोजगार देना है।

Richa Chadha Ali Fazal are set to launch a homegrown business label places a spotlight on local artisans
ऋचा चड्ढा और अली फजल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बारे में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने कहा, "हम दोनों ने हमेशा जो कुछ भी किया है, उसमें जमीनी स्तर पर लोगों के लिए काम करने का प्रयास किया है। हम हमेशा स्थानीय समुदाय को बढ़ावा देना चाहते हैं। हमारे सामाजिक प्रयास भी कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें हम जमीनी स्तर से कानूनी स्तर तक करने का प्रयास करते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadha Ali Fazal are set to launch a homegrown business label places a spotlight on local artisans
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "जब हमारे मन में कारीगरों के लिए कुछ करने का विचार आया, खासतौर से लखनऊ के उन लोगों के लिए, जिनके पास कला का भंडार है, तो हम चाहते हैं कि यह लेबल उनके टैलेंट को प्रदर्शित करें।"

विज्ञापन
Richa Chadha Ali Fazal are set to launch a homegrown business label places a spotlight on local artisans
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कपल का कहना है कि हम समुदाय की शक्ति में विश्वास करते हैं, और इस बिजनेस के माध्यम से हम इन कारीगरों को न केवल जीवित रहने बल्कि फलने-फूलने के लिए एक मंच प्रदान करने की उम्मीद रखते हैं। हमारा आने वाली पीढ़ियों के लिए इसका संरक्षण सुनिश्चित करना है।

L. Subramaniam: एल सुब्रमण्यम को मिला सुर ज्योत्सना म्यूजिक लीजेंड्स अवॉर्ड, वायलिन आइकन के नाम से हैं मशहूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed