रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के लोकप्रिय पति-पत्नी की जोड़ियों में से एक हैं। आलिया की रणबीर के परिवारवालों के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं, खासकर रणबीर की बहन रिद्धिमा का साथ वह अक्सर सोशल मीडिया पर मस्ती करती या प्यार जताती नजर आती हैं। एक बार फिर आलिया ने रिद्धिमा कपूर साहनी के जन्मदिन पर उन्हें प्यारे अंदाज में जन्मदिन की शुभकानाएं दी हैं। गौरतलब है कि आज, 15 सितंबर, 2024 को रणबीर की बहन और आलिया भट्ट की भाभी रिद्धिमा कपूर साहनी अपना जन्मदिन मना रही हैं।
Alia Bhatt : आलिया भट्ट ने दी रिद्धिमा कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं, ननद-भाभी के बीच है बेहद लगाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिद्धिमा ने अपने सोशल मीडिया पर जन्मदिन के मौके पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह केक के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। उनके इस तस्वीर पर कई मशहूर हस्तियों ने प्रतिक्रिया दे कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस क्रम में आलिया भट्ट ने भी उनके इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, खूबसूरत महिला।" इस कमेंट में उन्होंने किस करने वाली इमोजी का भी उपयोग किया है। उन्हें आलिया भट्ट के अलावा, मनीष मल्होत्रा, नीलम कोठारी, आयशा श्रॉफ आदि कई अन्य इंडस्ट्री के दोस्तों ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
हाल में ही गैलाटा इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में, रिद्धिमा ने अपनी भाभी आलिया भट्ट की तारीफ की थी। उन्होंने बताया था कि कैसे आलिया ने ऋषि कपूर के निधन के दौरान कपूर परिवार को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की थी। इसके साथ ही वह रणबीर कपूर के लिए भी सांत्वना का एक महत्वपूर्ण स्रोत बनी थीं। रिद्धिमा ने कहा था कि मुश्किल समय में आलिया ने उनका भी बहुत साथ दिया था और उनके जीवन में सक्रिय रूप से शामिल रही थीं।
इससे पहले भी उन्होंने आलिया की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन इंसान बताया था और उनकी दयालुता और उदारता का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि उनके भाई आलिया को हमसफर के रूप में पा कर सौभाग्यशाली महसूस करते हैं और आलिया भी उन्हें पाकर ऐसा ही महसूस करती हैं। रिद्धिमा के पति भरत साहनी ने भी आलिया की तारीफ करते हुए उनके शांत स्वाभाव की तारीफ की है।
प्रणाली ने हर्षद संग शादी की अफवाह पर दिया ये जवाब
बात करें आलिया के वर्क फ्रंट की, तो आलिया जल्द ही वसन बाली की 'जिगरा' में वेदांग रैना के साथ नजर आएंगी। भावनात्मक रूप से बेहद गहन फिल्म अगले महीने 11 अक्तूबर को रिलीज होगी। इसके अलावा वह यशराज बैनर की स्पाई यूनिवर्स की अगली कड़ी 'अल्फा' में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में वह शरवरी वाघ के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट के पास रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' भी है।
Aishwarya Rai: 'मैं ऐसा साथी चाहती हूं जो मुझे पागलों की तरह प्यार करे', वायरल हो रही है ऐश्वर्या की कही बात