{"_id":"66e662827f81f65d990bc56a","slug":"neetu-kapoor-drops-birthday-celebration-video-of-daughter-riddhima-says-you-are-my-everything-2024-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Neetu Kapoor: नीतू कपूर ने साझा किया रिद्धिमा के जन्मदिन का शानदार वीडियो, बोलीं- 'तुम मेरी सबकुछ हो'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Neetu Kapoor: नीतू कपूर ने साझा किया रिद्धिमा के जन्मदिन का शानदार वीडियो, बोलीं- 'तुम मेरी सबकुछ हो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 15 Sep 2024 09:59 AM IST
सार
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने आज अपना 44वां जन्मदिन मनाया, जिसका एक शानदार वीडियो नीतू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया और अपनी बेटी के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा। अब दोस्त, परिजन और प्रशंसक लगातार रिद्धिमा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने आज अपना 44वां जन्मदिन मनाया, जिसका एक शानदार वीडियो नीतू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया और अपनी बेटी के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा। अब दोस्त, परिजन और प्रशंसक लगातार रिद्धिमा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
2 of 5
रिद्धिमा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@neetu54
रिद्धिमा कपूर का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके परिवार के सदस्यों के साथ कई सेलिब्रिटिज की शुभकामनाएं लगातार उन्हें सोशल मीडिया के जरिए मिल रही हैं। बीती रात रिद्धिमा ने पति और परिवार के साथ जश्न मनाया। इस दौरान रिद्धिमा की मां और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर भी मौजूद थीं। नीतू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जश्न की एक झलक दिखाते हुए एक वीडियो साझा किया। अब इस वीडियो पर कई प्रशंसक और मशहूर हस्तियों की शुभकामनाएं लगातार आ रही हैं।
3 of 5
पति और बेटी के साथ रिद्धिमा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@neetu54
नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप रिद्धिमा को अपने पति और बेटी के साथ केक काटते हुए देख सकते हैं। इस दौरान उनके पति ने उन्हें किस भी किया। नीतू ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे माय लव, तुम मेरी सबकुछ हो और उससे भी ज्यादा!!! प्यार और आशीर्वाद।" इस वीडियो पर चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे!!! ढेर सारा प्यार।" आयशा श्रॉफ ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे गॉर्जियस"। वहीं रिद्धिमा ने मां नीतू के पोस्ट पर अरपना रिएक्शन देते हुए लिखा, "लव यू मॉम।"
हाल ही में नीतू कपूर ने भी आलिया भट्ट के जिगरा के टीजर को लेकर भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया था। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा था, "हमारा जिगरा अपना पाने के लिए तैयार है।" जिगरा के टीजर वीडियो की शुरुआत आलिया भट्ट से होती है, जो होटल में ड्रिंक कर रही हैं और अपने भाई के बारे में बात कर रही हैं। वह कहती हैं कि उनके पास बहुत कम समय है और उन्हें बहुत कुछ करना है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, हम देखते हैं कि वेदांग रैना को गिरफ्तार कर लिया गया है और आलिया उसे छुड़ाने की कोशिश कर रही हैं। वह बहादुर है क्योंकि वह गुंडों का सामना करती हैं और उनसे लड़ती भी हैं।
नीतू कपूर ने कई सालों तक बॉलीवुड फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया है। वहीं ऋषि कपूर के साथ उनकी जोड़ी और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया। 25 साल बाद, उन्होंने इम्तियाज अली की लव आज कल में वापसी की। उन्होंने अपने पति के साथ दो दूनी चार में काम किया और बाद में अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ बेशरम में सह-अभिनय किया। 2022 में, उन्हें जुगजुग जियो में अनिल कपूर के साथ काम किया।
Bhool Bhulaiyaa 3: जल्द शुरू होगी भूल भुलैया 3 के दो नए गानों की शूटिंग? कैसे कार्तिक ने जीता फैंस का दिल
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।