फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jigra Box Office Collection Day 17: 'जिगरा' की कमाई में लगातार गिरावट जारी, दम तोड़ने के बेहद करीब है फिल्म

Sun, 27 Oct 2024 10:56 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 27 Oct 2024 10:56 PM IST
सार

Jigra Box Office Collection Day 17: आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ की कमाई में 17वें दिन भी कुछ खास सुधार नहीं हुआ है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन लगातार खराब होता गया है। जानिए 17वें दिन फिल्म का क्या हाल रहा। 

विज्ञापन
Jigra Box Office Collection Day 17 alia bhatt vedang raina vasan bala movie total earning day wise
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ को रिलीज हुए दो हफ्तों से भी ज्यादा का समय हो चुका है। फिल्म बीते 11 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस अच्छी शुरुआत करने में नाकामी हासिल की थी। वासन बाला के निर्देशन में बनी यह फिल्म ओपनिंग डे पर महज चार करोड़ 55 लाख ही कमा सकी थी। अब फिल्म अपने तीसरे सप्ताह में पहुंच चुकी है। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 17  दिन हो गए हैं और फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म के 17वें दिन का हाल।

Jigra Box Office Collection Day 17 alia bhatt vedang raina vasan bala movie total earning day wise
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

दर्शकों ने नहीं दिखाया उत्साह
‘जिगरा’ के लिए चीजें शुरू से ही सही नहीं रही। फिल्म को नकारात्मक प्रचार का भी दंश झेलना पड़ा। फिल्म पर दिव्या खोसला कुमार ने कहानी चोरी का आरोप लगाया है। इस आरोप की वजह से फिल्म को कहीं न कहीं नुकसान झेलना पड़ा है। इस फिल्म को देखने दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचे ही नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई शहरों में शो रद्द कर दिए गए, क्योंकि, इसमें दर्शकों ने दिलचस्पी नही दिखाई।

Jigra Box Office Collection Day 17 alia bhatt vedang raina vasan bala movie total earning day wise
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

ओपनिंग डे के बाद लगातार गिरी कमाई
ओपनिंग डे पर चार करोड़ 55 लाख कमाने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन छह करोड़ 55 लाख रुपये कमाए। इसके बाद तीसरे दिन 5.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 70 प्रतिशत की गिरावट के साथ एक करोड़ 65 लाख, पांचवें दिन 1.6 करोड़ रुपये और फिर छठे दिन एक करोड़ 35 लाख रुपये। पहले सप्ताह के आखिरी दिन यानी सातवें दिन फिल्म ने एक करोड़ 25 लाख रुपये का करोबार किया। इसी के साथ ‘जिगरा’ का पहले सप्ताह में केवल 22.45 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन रहा।
Bhool Bhulaiyya3: इस वजह से 'भूल भुलैया 2' का हिस्सा नहीं बनीं विद्या बालन, 'भूल भुलैया 3' से कर रही हैं वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Jigra Box Office Collection Day 17 alia bhatt vedang raina vasan bala movie total earning day wise
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

दूसरे हफ्ते में लाखों में सिमट गई कमाई
दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आती चली गई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से आठवें दिन 1.15 करोड़ रुपये, नौवें दिन 1.7 करोड़ रुपये, दसवें दिन यानी दूसरे वीकेंड पर 1.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म की कमाई लाखों में सिमटने लगी। ग्यारहवें दिन फिल्म की कमाई में 68.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ बॉक्स ऑफिस से इसने 60 लाख रुपये कमाए। बारहवें दिन 55 लाख रुपये, 13वें दिन 51 लाख रुपये, चौदहवें दिन 45 लाख रुपये जोड़े। दूसरे सप्ताह में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से कुल 6.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
VVKWWV Day 17 Collection: विक्की विद्या को नहीं मिला वीकएंड का फायदा, तीसरे रविवार को हालत खस्ता

विज्ञापन
Jigra Box Office Collection Day 17 alia bhatt vedang raina vasan bala movie total earning day wise
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

बमुश्किल पार हुआ है 30 करोड़ का आंकड़ा 
फिल्म तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। 15वें दिन फिल्म ने 40 लाख रुपये जोड़े। वहीं, 16वें दिन फिल्म ने 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। अब इस फिल्म के 17वें दिन का अपेक्षित कलेक्शन 70 लाख है। इसके साथ ही फिल्म का तीसरे रविवार के बाद कुल कलेक्शन अब 31 करोड़ 10 लाख पहुंच गया है। 


Choreographer Jani Master: बेल मिलते ही जानी मास्टर ने साझा की भावुक पोस्ट, भड़के नेटिजन्स ने लगा दी क्लास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed