{"_id":"6723bcdccffd9174230e5902","slug":"jigra-box-office-collection-day-21-alia-bhatt-vedang-raina-vasan-bala-movie-total-earning-day-wise-2024-10-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jigra Box Office Collection Day 21: पिछले तीन दिनों से एक ही रफ्तार में ‘जिगरा’, जानें कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jigra Box Office Collection Day 21: पिछले तीन दिनों से एक ही रफ्तार में ‘जिगरा’, जानें कलेक्शन
Thu, 31 Oct 2024 10:53 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 31 Oct 2024 10:53 PM IST
सार
आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो चुकी है। फिल्म ने किसी तरह से 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। आइए देखते हैं इसने किस दिन कितना कलेक्शन किया…
विज्ञापन
जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वासन बाला के निर्देशन में बनी ‘जिगरा’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से पिट चुकी है। धीरे-धीरे इसकी कमाई सिंगल डिजिट की ओर बढ़ रही है। हालांकि, पिछले तीन दिनों से यह एक ही रफ्तार से चल रही है, ना ज्यादा ना कम। आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनीत फिल्म ने बड़ी ही मुश्किल से 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ है। फिल्म की असफलता की जिम्मेदारी निर्देशक वासन बाला पहले ही ले चुके हैं।
जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
क्या कहानी चोरी के आरोप ने डुबोई लुटिया?
आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ पर दिव्या खोसला कुमार ने कहानी चोरी का आरोप लगाया। यह मुद्दा भी खूब सुर्खियों में रहा। कहीं ना कहीं इसने भी फिल्म की कमाई को प्रभावित किया। हालांकि, ओपनिंग डे पर भी फिल्म महज चार करोड़ 55 लाख का कलेक्शन कर पाई थी।
Riteish Deshmukh-Genelia Diwali: रितेश-जेनेलिया ने दिवाली पर की मस्ती, साझा किया हंसी-मजाक से भरा वीडियो

'जिगरा' फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले हफ्ते से ही संघर्ष जारी
ओपनिंग डे के बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़त देखी गई। दूसरे दिन ‘जिगरा’ ने छह करोड़ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, तीसरे दिन 5.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 70 प्रतिशत की गिरावट हुई और यह एक करोड़ 65 लाख के आंकड़े पर आ गई। पांचवें दिन 1.6 करोड़ रुपये, छठे दिन एक करोड़ 35 लाख रुपये, सातवें दिन एक करोड़ 25 लाख रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ ‘जिगरा’ ने पहले सप्ताह में केवल 22.45 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया।

'जिगरा' ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
दूसरे हफ्ते भी दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब
फिल्म दूसरे हफ्ते में दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने में असमर्थ रही और इसकी कमाई में गिरावट आती गई। ‘जिगरा’ ने आठवें दिन 1.15 करोड़ रुपये, नौवें दिन 1.7 करोड़ रुपये, दसवें दिन यानी दूसरे वीकेंड पर 1.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ग्यारहवें दिन 68.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ बॉक्स ऑफिस से 60 लाख रुपये कमाए। बारहवें दिन 55 लाख रुपये, 13वें दिन 51 लाख रुपये, चौदहवें दिन 45 लाख रुपये कमाएं। इस कलेक्शन की बदौलत दूसरे सप्ताह में यह कुल 6.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई।

तीसरे हफ्ते ने भी किया मायूस
‘जिगरा’ को रिलीज हुए तीन हफ्ते पूरे होने वाले हैं और यह 30 करोड़ का आंकड़ा बहुत ही संघर्ष के बाद पार कर पाई है। 15वें दिन फिल्म ने 40 लाख की रुपये की कमाई की, 16वें दिन इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला और इसने 65 लाख रुपये जोड़े, 17वें दिन भी फिल्म ने 65 लाख की कमाई की। 18वें दिन इसने 25 लाख रुपये कमाए। 19वें दिन भी 25 लाख की कमाई की 20वें दिन फिल्म ने फिर 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 21वें दिन की बात की जाए तो फिल्म ने अभी तक कुल 17 लाख की कमाई की है। इसी के साथ इसकी अब तक की कुल कमाई 31.92 करोड़ रुपये हो गई है।
Arjun Kapoor: 'सिंघम अगेन' के मेन विलेन की ये फिल्म देखी क्या? फ्लॉप के मामले में बनाया नेशनल रिकॉर्ड