{"_id":"670be58b5f924b57b2085676","slug":"jigra-box-office-collection-day-3-alia-bhatt-vedang-raina-vasan-bala-movie-earning-2024-10-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jigra Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी दर्शकों को नहीं लुभा पाई ‘जिगरा’, जानें कितना किया कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jigra Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी दर्शकों को नहीं लुभा पाई ‘जिगरा’, जानें कितना किया कलेक्शन
Sun, 13 Oct 2024 08:52 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 13 Oct 2024 08:52 PM IST
विज्ञापन
जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसन बाला के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनीत फिल्म 'जिगरा' शुक्रवार को रिलीज हुई। आलिया के प्रशंसकों को उनकी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं और वह बेसब्री के साथ इनका इंतजार कर रहे थे। फिल्म का प्रमोशन भी काफी जमकर किया गया था। आलिया पहली बार ‘जिगरा’ में एक्शन अवतार में नजर आई हैं। इन सब के बावजूद फिल्म अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई। ‘जिगरा’ को इस सोच के साथ दशहरे से एक दिन पहले रिलीज किया गया था कि इसे वीकेंड और त्यौहार का फायदा मिलेगा, लेकिन इसके परिणाम बिल्कुल उलट रहें।
फिल्म 'जिगरा'
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
‘जिगरा’ के पहले दिन के कलेक्शन को देखा जाए तो इसने ओपनिंग डे पर 4.55 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म के बजट को देखा जाए तो यह अच्छा कलेक्शन नहीं माना जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जिगरा’ का बजट 80 लाख रुपये बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि कई जगहों पर दर्शकों के अभाव में शोज कैंसिल भी करने पड़े।
तृप्ति डिमरी की खूबसूरत तस्वीरें देख फैंस हुए घायल, कहा- ये दिल मांगे मोर
तृप्ति डिमरी की खूबसूरत तस्वीरें देख फैंस हुए घायल, कहा- ये दिल मांगे मोर
'जिगरा' ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़ों पर नजर डाले तो पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ा सुधार देखने को मिला। दशहरे की छुट्टी की वजह से दूसरे दिन फिल्म ने 6.55 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, इस कलेक्शन को भी बहुत संतोषजनक नहीं माना जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
'जिगरा' ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
‘जिगरा’ के तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े देखे जाएं तो फिल्म ने अब तक 4.72 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म को वीकेंड का लाभ मिलते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं, इसके अब तक के कुल कलेक्शन की बात की जाए तो इसने बॉक्स ऑफिस से अब तक 15.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 'जिगरा' में आलिया भट्ट के साथ वेदांग रैना भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
विज्ञापन
जिगरा
- फोटो : यूट्यूब
‘जिगरा’ में आलिया ने फिल्म में वेदांग की बहन का किरदार निभाया है। अभिनेत्री का किरदार अपने भाई को मुश्किलों से बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि आलिया के किरदार के माता-पिता बचपन में ही गुजर जाते हैं, जिसके बाद से वह अपने भाई के साथ कवच की तरह रहती हैं।
Sunny Deol: ‘एसडीजीएम’ के सेट पर मिले सनी देओल और बालकृष्ण, हैदराबाद में मनाया दशहरा
Sunny Deol: ‘एसडीजीएम’ के सेट पर मिले सनी देओल और बालकृष्ण, हैदराबाद में मनाया दशहरा