{"_id":"670fcec74b181f4312002cac","slug":"jigra-box-office-collection-day-6-alia-bhatt-vasan-bala-vedang-raina-movie-total-earning-2024-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jigra Box Office Collection Day 6: ‘जिगरा’ का धीरे-धीरे निकल रहा दम, जानें छठे दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jigra Box Office Collection Day 6: ‘जिगरा’ का धीरे-धीरे निकल रहा दम, जानें छठे दिन का कलेक्शन
Wed, 16 Oct 2024 08:05 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 16 Oct 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
जिगरा-नीतू कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसन बाला के निर्देशन में बनी ‘जिगरा’ का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है। आलिया भट्ट और वेदांग रैना इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के साथ-साथ फिल्म अपनी कहानी को लेकर भी विवादों में घिरी नजर आ रही है। हाल ये है कि फिल्म की कमाई का आंकड़ा धीरे-धीरे लाखों में सिमटती नजर आ रही है। इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट पहली बार एक्शन अवतार में नजर आई हैं। फिल्म का प्रमोशन भी काफी अच्छा-खासा किया गया।
फिल्म 'जिगरा'
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
दशहरा और वीकेंड पर रिलीज हुई आलिया की ‘जिगरा’ को भी छुट्टियों का लाभ नहीं मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई शहरों में दर्शक ना मिल पाने के कारण शो भी रद्द कर दिए गए।
All We Imagine as Light: भारतीय फिल्म है या फ्रेंच 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट'? पढ़िए ये रिपोर्ट दूर हो जाएगा भ्रम
All We Imagine as Light: भारतीय फिल्म है या फ्रेंच 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट'? पढ़िए ये रिपोर्ट दूर हो जाएगा भ्रम
'जिगरा' ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
80 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज चार करोड़ 55 लाख का कलेक्शन कर निर्माताओं को निराश कर दिया। वहीं, इसने दूसरे दिन सुधार करते हुए छह करोड़ 55 लाख रुपये का कारोबार किया। हालांकि, यह कलेक्शन भी बहुत संतोषजनक नहीं माना जा रहा है। वहीं, फिल्म ने तीसरे दिन 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
'जिगरा' ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
वहीं, ‘जिगरा’ ने चौथे दिन के कलेक्शन पर नजर डाले तो इसकी कमाई में लगभग 70 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई। ‘जिगरा’ ने एक करोड़ 65 लाख की कमाई की। वहीं, तेलुगु में डब हुई ‘जिगरा’ को खरीदार भी नहीं मिल रहे। पांचवें दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो इसने 1.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
विज्ञापन
जिगरा
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म की कमाई में दिन-ब-दिन गिरावट आती चली जा रही है। इसके छठवें दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो इसने अब तक केवल 81 लाख का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब तक 20.66 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
Divya Khosla: कौन हैं दिव्या खोसला? आलिया भट्ट की 'जिगरा' के कारोबार पर सवाल उठा ले लिया करण जौहर से पंगा
Divya Khosla: कौन हैं दिव्या खोसला? आलिया भट्ट की 'जिगरा' के कारोबार पर सवाल उठा ले लिया करण जौहर से पंगा