फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heeramandi: आलिया ने भंसाली की 'हीरामंडी' को बताया जादू, गंगूबाई के बाद फिर तवायफों की शान दिखाएंगे निर्देशक

Wed, 10 Apr 2024 03:55 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 10 Apr 2024 03:55 PM IST
विज्ञापन
jigra star  Alia Bhatt shared and lauded the trailer of Sanjay Leela Bhansali debut web series Heeramandi
आलिया भट्ट और हीरामंडी - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट अपनी अदाकारी के दम पर कई सालों से सिनेमा जगत में बेमिसाल काम कर रही हैं। अभिनेत्री की खूबसूरती उनका अनोखा अंदाज और उनकी लाजवाब अदाकारी उन्हें सभी अभिनेत्रियों के बीच में सबसे अलग बनाती है। अब हाल ही में, आलिया ने संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' के ट्रेलर की खूब प्रशंसा की है और इसे उम्दा बताया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

jigra star  Alia Bhatt shared and lauded the trailer of Sanjay Leela Bhansali debut web series Heeramandi
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

संजय लीला भंसाली की 2022 की ब्लॉकबस्टर गंगूबाई काठियावाड़ी में वास्तविक जीवन की सेक्स वर्कर की भूमिका के लिए आलिया भट्ट को काफी प्रशंसा मिली थी। अब आलिया ने फिल्म निर्माता भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' के ट्रेलर को साझा किया और उसकी सराहना की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “उफ्फ!! बस जादू!!"। न केवल आलिया, बल्कि उनकी फिल्म 'राजी' के सह-कलाकार विक्की कौशल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्रेलर साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह कितना आश्चर्यजनक है!"

jigra star  Alia Bhatt shared and lauded the trailer of Sanjay Leela Bhansali debut web series Heeramandi
आलिया भट्ट,रणबीर कपूर और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

दिलचस्प बात यह है कि आलिया अपने पति रणबीर कपूर और विक्की के साथ भंसाली की अगली फीचर फिल्म 'लव एंड वॉर' के लिए साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है और सभी यह देखने को उत्साहित हैं कि भंसाली इस तिकड़ी के साथ स्क्रीन पर क्या नया धमाल करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
jigra star  Alia Bhatt shared and lauded the trailer of Sanjay Leela Bhansali debut web series Heeramandi
हीरामंडी: द डायमंड बाजार - फोटो : इंस्टाग्राम

1940 के दशक के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर आधारित 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' प्रेम, शक्ति, प्रतिशोध और स्वतंत्रता की लड़ाई की एक महाकाव्य गाथा है। ट्रेलर ब्रिटिश भारत के 'हीरामंडी', लाहौर में वेश्याओं के जीवन को दर्शाता है। मल्लिकाजान (मनीषा कोइराला) एक कुलीन वैश्या घर पर शासन करती है। वह किसी से डरे बिना अपनी दिवंगत प्रतिद्वंद्वी की बेटी फरीदन (सोनाक्षी सिन्हा) की घर वापसी तक की योजना बनाती है, जिससे घर में समस्याएं पैदा हो जाती हैं।

विज्ञापन
jigra star  Alia Bhatt shared and lauded the trailer of Sanjay Leela Bhansali debut web series Heeramandi
हीरामंडी: द डायमंड बाजार - फोटो : इंस्टाग्राम

एक ओर यह सीरीज भारत के स्वतंत्रता संग्राम की झलक दिखाता है और दूसरी ओर, यह 'हीरामंडी' के हुजूर के खिताब के लिए एक महाकाव्य लड़ाई में मल्लिकाजान और फरीदन का आमना-सामना भी दिखाता है।

Sumbul Touqeer: सुम्बुल तौकीर के पिता ने ऑनलाइन ट्रोल्स के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, पोस्ट शेयर कर बताया मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed