फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arshad Warsi: अरशद वारसी ने सीखी अक्षय कुमार से ये खास बात, अब परिवार समेत उन्हें लग गई है इसकी आदत

Thu, 08 Aug 2024 10:53 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 08 Aug 2024 10:53 AM IST
सार

 अरशद वारसी ने बताया कि उन्होंने अक्षय कुमार से एक मजेदार सीख ली है और उसे अपने ऊपर लागू भी किया है।

विज्ञापन
Jolly LLB 3 actor Arshad Warsi shared he learnt to play ludo with family from Khel Khel Mein star Akshay Kuma
अक्षय कुमार-अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar/arshad_warsi

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जुगलबंदी, मतलब दर्शकों का भरपूर मनोरंजन। ये दोनों बेहतरीन कलाकार जल्द ही दर्शकों को एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में दोनों कलाकार एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने इस फ्रेंचाइजी की अलग-अलग किस्तों में काम किया है। इस बीच अरशद वारसी ने बताया कि उन्होंने अक्षय कुमार से एक मजेदार सीख ली है और उसे अपने ऊपर लागू भी किया है।

Jolly LLB 3 actor Arshad Warsi shared he learnt to play ludo with family from Khel Khel Mein star Akshay Kuma
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi

अक्षय कुमार और अरशद वारसी इससे पहले साजिद नाडियाडवाली की फिल्म 'बच्चन पांडे' में एक साथ नजर आ चुके हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों ने एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिताया था। इस वजह से एक दूसरे की आदतों और दिनचर्या को समझ पाए थे। हाल में ही अनफिलटर्ड विद समदीश मे अरशद वारसी ने एक दिलचस्प जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अक्षय कुमार को देख परिवार के साथ लूडो खेलना शुरू कर दिया है। 

Jolly LLB 3 actor Arshad Warsi shared he learnt to play ludo with family from Khel Khel Mein star Akshay Kuma
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'बच्चन पांडे' के सेट पर अच्छी बॉन्ड बन गई थी। इस फिल्म के दौरान दोनों सेट पर काफी वक्त बिताते थे। इस दौरान दोनों कलाकारों ने अपने सह-कलाकार की कुछ आदतों और तरीकों के बारे में जाना। इस दौरान ही उन्होंने अक्षय को लूडो खेलते पहली बार देखा। 
No Entry 2: अनीस बज्मी ने शुरू की महिला किरदारों की कास्टिंग, इस महीने शुरू होगी 'नो एंटी 2' की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Jolly LLB 3 actor Arshad Warsi shared he learnt to play ludo with family from Khel Khel Mein star Akshay Kuma
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi

अरशद वारसी ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने सेट पर गौर किया था कि अक्षय भारत का लोकप्रिय गेम लूडो काफी खेलते हैं। उन्होंने अक्षय से यह सीख लेते हुए अपने घर पर भी बच्चों और पत्नी के साछ लूडो खेलना शुरू किया है। अभिनेता ने कहा कि इससे उन्हें अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अधिक समय बिताने में मदद मिलती है। इसके लिए उन्होंने अक्षय का शुक्रिया भी अदा किया। 
Shaitaan 2: खराब प्रदर्शन के बीच इस फिल्म के सीक्वल से धमाल मचाने को तैयार अजय देवगन, अपडेट ने बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
Jolly LLB 3 actor Arshad Warsi shared he learnt to play ludo with family from Khel Khel Mein star Akshay Kuma
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi

बताते चलें कि दोनों कलाकार अपनी आगामी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को 10 अप्रैल 2025 को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले साल 2013 में रिलीज हुई 'जॉली एलएलबी' में अरशद वारसी ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। इसके बाद साल 2017 में रिलीज हुए फिल्म के अगले भाग में अक्षय कुमार मुख्य किरदार में नजर आए थे। 
Yash Toxic Shooting: 'टॉक्सिक' की शूटिंग हुई शुरू, यश ने तस्वीर साझा कर दिखाया लुक, बोले- 'द जर्नी बिगिन्स'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed