इन दिनों सोशल मीडिया पर रैपर हनुमैनकाइंड का नाम काफी चर्चा में है। वजह है उनका म्यूजिक वीडियो 'बिग डॉग्स', जो बीते महीने जुलाई में रिलीज हुआ था लेकिन इंटरनेट पर अभी तक धूम मचा रहा है। इस पर रील्स बनाई जा रही हैं। दुनियाभर के युवाओं के बीच इसका क्रेज है। इस गाने को भारतीय रैपर हनुमैनकाइंड ने लिखा है, गाया है और फिल्माया है। उन्होंने इसे 'मौत के कुए' में शूट किया है। आखिर कौन हैं हनुमैनकाइंड? आइए जानते हैं
Who Is Hanumankind: कौन हैं भारतीय रैपर हनुमैनकाइंड? 'मौत के कुए' में गाना बनाकर विदेशों तक मचा दिया हल्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमैनकाइंड केरल से हैं। उनका नाम सूरज चेरुकट है। लेकिन, वे अपने स्टेज नाम हनुमैनकाइंड नाम से मशहूर हैं। सूरज ने केरल के मलप्पुरम के एक छोटे से गांव पोन्नानी में इसे शूट किया है। सूरज चेरुकट ने अपने शुरुआती कुछ साल टेक्सास में बिताए। उन्होंने 'बिग डॉग' म्यूजिक वीडियो में भी टेक्सास से प्रभावित आवाजों को शामिल किया, जिससे देसी और वैश्विक का एक शानदार फ्यूजन तैयार हुआ है, जिसने दुनियाभर में धूम मचा दी है।
हनुमैनकाइंड का यह गाना 10 जुलाई को रिलीज हुआ था। अब तक इसे 2.6 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही इंस्टाग्राम पर लोग इस पर धड़ल्ले से रील्स बना रहे हैं। यह गाना यूट्यूब के अलावा स्पॉटिफाय, जियो सावन, विंक म्यूजिक, अमेजन म्यूजिक, आईट्यून स्टोर और एप्पल म्यूजिक सहित कई अन्य प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है।
'बिग डॉग्स' गाने की शुरुआत में ही चेतावनी आती है। दर्शकों को पहले ही बता दिया गया है कि गाने में आगे जो दिखाया गया है, उसे करने की कोशिश न करें, क्योंकि सभी स्टंट पेशेवरों की निगरानी में किए गए हैं। इसके बाद 'मौत के कुए' का नजारा है, जहां बाइक और कार से स्टंट करते हुए यह गाना शूट किया गया है। इस गाने में साउथ अमेरिकन वाइब्स हैं।
Tusshar Kapoor: तुषार कपूर का छलका दर्द, कहा- फिल्मी परिवार से होने का फायदा सब बताते हैं नुकसान नहीं
केरल के सूरज उर्फ हनुमैनकाइंड अब बेंगलुरु में रहते हैं। उन्होंने अपना यह वायरल म्यूजिक वीडियो काफी रिस्क लेकर बनाया है। जब उनसे जगह के चुनाव को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, अगर यह वीडियो सफल नहीं होता तो कम से कम वह अपने पोते-पोतियों को यह बता पाएंगे कि वह 'मौत के कुएं' में बैठे थे और उन्होंने ऐसा किया। हनुमैनकाइंड का कहना है, 'अगर आप कुछ चाहते हैं, तो जोखिम उठाएं, वरना कुछ बड़ा नहीं होगा। अगर आप असफल भी हो जाते हैं, तो भी यह करने का काम है'।
No Entry 2: अनीस बज्मी ने शुरू की महिला किरदारों की कास्टिंग, इस महीने शुरू होगी 'नो एंटी 2' की शूटिंग