{"_id":"68d54e901e74cd666901888f","slug":"jolly-llb-3-day-7-box-office-collection-akshay-kumar-and-arshad-warsi-film-2025-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jolly LLB 3 Box Office: गुरुवार को धड़ाम हुई ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई, जानें हफ्ते भर में कहां पहुंची फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jolly LLB 3 Box Office: गुरुवार को धड़ाम हुई ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई, जानें हफ्ते भर में कहां पहुंची फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Thu, 25 Sep 2025 07:46 PM IST
सार
Jolly LLB 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत ‘जॉली एलएलबी 3’ को थिएटर्स में रिलीज हुए एक हफ्ते हो रहे हैं। गुरुवार के दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
1 of 5
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'जॉली एलएलबी 3' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, वीकएंड के बाद फिल्म की हालत बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ती दिखाई दे रही है। आज गुरुवार को फिल्म कुछ खास कलेक्शन करने में कामयाब नहीं हो पाई है। चलिए जानते हैं 'जॉली एलएलबी 3' की कमाई।
2 of 5
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
7वें दिन का क्या रहा कलेक्शन?
'जॉली एलएलबी 3' की कमाई की बात करें, तो इसने आज गुरुवार को ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 1.81 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं इसने बुधवार को 4.5 करोड़ रुपये कमाए थे। ये आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 12.5 करोड़ रुपये कमाए थे।
3 of 5
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : एक्स
जानें एक हफ्ते की कुल कमाई
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की इस फिल्म को दर्शकों द्वारा अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। इस फिल्म ने एक हफ्ते में कुल 71.81 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए ये वीकएंड कैसा साबित होता है। इसके अलावा फिल्म के बजट की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 120 करोड़ रुपये में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : एक्स
इन कलाकारों से सजी है फिल्म
‘जॉली एलएलबी 3’ का निर्देशन सुभाष कपूर द्वारा किया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : एक्स
कुछ अलग है इसबार की कहानी
इस बार फिल्म में किसानों की कहानी को दिखाया गया है। एक किसान अपनी जमीन बचाने की कोशिश करता है, लेकिन दबंग और भ्रष्ट लोगों की वजह से वह बहुत परेशान होता है। आखिर में आत्महत्या कर लेता है। किसान की विधवा (सीमा बिस्वास) न्याय के लिए अदालत में जाती है। इसके बाद शुरू होता है कोर्टरूम ड्रामा। यह फिल्म आखिर में एक बड़ा मैसेज समाज के लिए छोड़कर जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।