{"_id":"64884af8ae72f8a433034f4c","slug":"jubin-nautiyal-birthday-special-know-unknown-facts-about-singers-life-and-singing-career-2023-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jubin Nautiyal: कई बार रिजेक्शन झेलने के बाद नहीं टूटा जुबिन का हौसला, आज करोड़ों दिलों पर करते हैं राज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jubin Nautiyal: कई बार रिजेक्शन झेलने के बाद नहीं टूटा जुबिन का हौसला, आज करोड़ों दिलों पर करते हैं राज
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आना हर कला प्रेमी का बहुत बड़ा सपना है। कुछ के लिए तो इस इंडस्ट्री की राहें आसान होती हैं, लेकिन वहीं कुछ के लिए यह मार्ग संघर्ष से भरा होता है। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी ही शख्सियत से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने संघर्षों के दम पर सिंगिंग इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। तो चलिए जानते है सिंगर की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
2 of 5
जुबिन नौटियाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जुबिन नौटियाल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जुबिन का जन्म 14 जून, 1989 को उत्तराखंड के देहरादून शहर में हुआ था। जुबिन को बचपन से ही संगीत का बहुत शौक रहा है। सिंगर ने बचपन से ही संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। संगीत के प्रति अपने प्रेम को देखते हुए जुबिन ने 18 साल की कम उम्र में ही शहर में लाइव और चैरिटी के लिए परफॉर्म करना शुरू कर दिया था।
3 of 5
जुबिन नौटियाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जुबिन अपने इमोशनल गानों के लिए जाने जाते हैं। जुबिन ने ना सिर्फ हिंदी बल्कि कई भाषाओं में गाना गाया है। इंडस्ट्री में आने के लिए जुबिन को काफी सारे रिजेक्शन झेलने पड़े थे। सिंगर को अपने करियर के पहले शो ‘इंडियन आइडल’ में निराशा हाथ लगी थी। इस शो में जुबिन को एलिमिनेट कर दिया गया था। इसके बाद वह और भी रिएलिटी शोज का हिस्सा बने, लेकिन साल 2014 में आई फिल्म ‘सोनाली केबल’ ने उनकी किस्मत का ताला खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जुबिन नौटियाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लंबे संघर्ष के बाद जुबिन ने ‘एक मुलाकत’ के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इसके बाद से ये कारवां चल निकला और वह लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते रहे। आज जुबिन बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं। जुबिन ने अपने करियर को बनाने का श्रेय ए आर रहमान को भी दिया है। एक इंटरव्यू में जुबिन ने कहा, 'रहमान सर एक रियलिटी शो को जज करने आए थे. जैसे ही मैंने यह खबर सुनी, मैं उनसे मिलने के लिए सेट पर गया, जब मैं उनसे मिला, तब उन्होंने मुझे मेरे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने मुझसे कहा कि ‘मुंबई ने हमेशा टैलेंट्स को प्रभावित किया है। आपकी आवाज में एक ओरिजिनल क्वालिटी और यूनीकनेस है, लेकिन आप अभी बहुत छोटे हैं. धैर्य रखें। मैच्योर वॉइस पाने के लिए 2-3 साल और इंतजार करें।’
विज्ञापन
5 of 5
गायक जुबिन नौटियाल।
- फोटो : twitter- @JubinNautiyal
आपको बता दें कि आए दिन जुबिन को लेकर एक हैरान करने वाली खबर भी सुनने को मिलती है। ऐसा कहा जाता है कि जुबिन को सैलून जाना बिल्कुल पसंद नहीं है। न ही उन्हें पसंद है कि वह किसी और को अपने बालों पर एक्सपेरिमेंट करने देना चाहते हैं। इसलिए जुबिन अपने बाल खुद ही काटते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।