सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Maharaj Success Bash: यशराज स्टूडियो में जुटे 'महाराज' के सितारे, फिल्म की सफलता का मनाया जश्न

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 12 Jul 2024 06:19 PM IST
सार


 

विज्ञापन
junaid khan jaideep ahlawat shalini sharvari siddharth P malhotra Celebrats Maharaj Success At yrf STUDIO
'महाराज' स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म 'महाराज' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।  सिद्दार्था पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जुनैद के अलावा जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे , शरवरी वाघ , जय उपाध्याय , स्नेहा देसाई , विराफ पटेल , धर्मेंद्र गोहिल , संजय गोराडिया और माहेर विज जैसे सितारे नजर आए। हाल ही में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने मिलकर 'महाराज' की सफलता का जश्न मनाया।

Trending Videos
junaid khan jaideep ahlawat shalini sharvari siddharth P malhotra Celebrats Maharaj Success At yrf STUDIO
'महाराज' स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'महाराज' के सितारों ने यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में सफलता को सेलिब्रेट किया। बता दें कि इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले हुए है। रिलीज से पहले इस फिल्म पर विवाद थे। कोर्ट ने इसकी रिलीज पर भी रोक लगा दी थी। हालाांकि, फिल्म देखने के बाद रिलीज को न सिर्फ हरी झंडी मिली, बल्कि कोर्ट ने यह भी कहा कि फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
junaid khan jaideep ahlawat shalini sharvari siddharth P malhotra Celebrats Maharaj Success At yrf STUDIO
'महाराज' स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की सफलता को लेकर निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने कहा, 'इस फिल्म को जिस जिसने देखा उनका शुक्रिया। और जिन्होंने नहीं देखी है उनसे फिल्म देखने का आग्रह है'। उन्होंने इस दौरान आदित्य चोपड़ा को इस फिल्म का कैप्टन कहा। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस फिल्म के लिए जुनैद खान का स्क्रीन टेस्ट लिया गया था। शारवरी से जब अपने किरदार को लेकर सवाल पूछा गया कि उन्होंने गुजराती बोली कैसे बोली? इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'लोगों ने मेरी गुजराती बोली को इतना नोटिस किया, इसके लिए मैं सभी दर्शकों की शुक्रगुजार हूं। मैं बेहद खुश हूं कि अच्छा लगा। यह किरदार अदा करते हुए मुझे भी काफी मजेदार लगा। मैं गुजराती भाषा के लिए काफी काम किया। मैं समझ लेती थी, लेकिन बोलना मुश्किल था। इस फिल्म को करते हुए मुझे एक नई भाषा भी सीखने का मौका मिला'।
Zeenat Aman: 'डाकू हसीना' फिल्म के दौरान प्रेंग्नेंट थीं जीनत अमान, पेट छिपा कर की गई थी शूटिंग

junaid khan jaideep ahlawat shalini sharvari siddharth P malhotra Celebrats Maharaj Success At yrf STUDIO
जुनैद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जुनैद खान से पूछा गया कि 'महाराज' से पहले हमने मुश्किल ही आपको कभी फिल्म सर्कल में देखा। लोगों ने महाराज में आपको आमिर खान के बेटे के रूप में नहीं बल्कि करसनदास के रूप में देखा। कैसे तैयारी की? जुनैद ने कहा, 'यह पहली फिल्म थी जो मैंने लॉकडाउन के बाद शूट की। काफी मजा आया'। जुनैद से पूछा गया कि वह अपने पिता आमिर के कुछ टिप्स साझा करेंगे? इस पर एक्टर ने कहा, 'जहां तक मेरे पिता के टिप्स की बात है तो वे टिप्स तभी देते हैं, जब उनसे पूछे जाएं और बहुत मुश्किल से देते हैं'।
Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की वेडिंग वेन्यू पर मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू, अनन्या-शनाया लगीं हॉट

विज्ञापन
junaid khan jaideep ahlawat shalini sharvari siddharth P malhotra Celebrats Maharaj Success At yrf STUDIO
'महाराज' स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जयदीप अहलावत से पूछा गया कि एक एक्टर को गालियां और तालियां दोनों सुनने की आदत होती है। आपके जेजे महाराज के किरदार को तारीफ तो काफी मिली हैं, लेकिन नफरत भी मिली होगी तो क्या कहेंगे? इस पर एक्टर ने कहा, 'असली तारीफ ही वहीं से होती है'। जुनैद से पूछा गया कि क्या उन्होंने 20-25 किलो वजन कम किया है, क्या कहेंगे? इस पर जुनैद ने हंसते हुए कहा, 'वो फिल्म 'महाराज' के लिए किया था'।
Anant Radhika Wedding Live: जूती की जगह स्पोर्ट्स शूज पहने दिखे दूल्हे राजा अनंत, शादी से सामने आई पहली झलक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed