काजल अग्रवाल ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म ‘क्याें हो गया ना (2004)’ से की। इस फिल्म में काजल ने ऐश्वर्या राय की बहन का रोल किया। मगर इसके बाद काजल ने सीधा दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। अपने बीस साल के करियर में कई बड़ी साउथ फिल्में काजल अग्रवाल ने की हैं। साथ ही कुछ हिट हिंदी फिल्मों में भी वह नजर आईं।
Kajal Aggarwal: ‘मगधीरा’ से लेकर ‘सिंघम’ तक काजल ने निभाए उम्दा किरदार, साउथ-हिंदी फिल्मों में खूब जमाया रंग
Kajal Aggarwal Birthday: काजल अग्रवाल के फिल्मी करियर को लगभग बीस साल हो चुके हैं। यह एक्ट्रेस मेगा बजट हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में लगातार अभिनय करती रही हैं। दोनों ही जगह काजल ने उम्दा किरदार निभाए। आज काजल अग्रवाल का जन्मदिन (19 जून 1985) है। इस मौके पर जानिए, उनके कुछ चर्चित किरदारों और फिल्मों के बारे में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ की इन चर्चित फिल्मों में दिखीं काजल
मगधीरा: बाहुबली से पहले एसएस राजामौली ने फिल्म ‘मगधीरा (2009)’ बनाई। यह एक तेलुगू फैंटेसी एक्शन ड्रामा फिल्म थी। फिल्म में लीड रोल में राम चरण थे। साथ ही इस फिल्म में काजल अग्रवाल ने एक राजकुमारी का किरदार निभाया था। फिल्म में पुनर्जन्म के बाद वह एक आम लड़की रोल में भी नजर आती हैं।
आर्या 2: साल 2009 में ही काजल अग्रवाल ने अल्लू अर्जुन के साथ एक रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘आर्या 2’ की। इस फिल्म को पुष्पा फेम डायरेक्टर सुकुमार ने निर्देशित किया था। फिल्म में एक वर्किंग वुमन के रोल में काजल अग्रवाल नजर आईं।
विवेगम: साल 2017 में रिलीज हुई अजित कुमार की फिल्म ‘विवेगम’ में भी काजल अग्रवाल ने लीड रोल निभाया। वह अजित के किरदार की पत्नी के रोल में दिखीं। इन फिल्मों के अलावा भी काजल ने कई हिट साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया, वह लगभग सभी बड़े साउथ स्टार्स के साथ एक्टिंग कर चुकी हैं।
कन्नप्पा : जल्द ही रिलीज होने वाली तेलुगू फिल्म ‘कन्नप्पा’ में भी काजल अग्रवाल नजर आएंगी। इस माइथोलॉजिकल फिल्म में वह माता पार्वती के रोल में दिखेंगी। वहीं शिव भगवान के रोल में अक्षय कुमार नजर आएंगे।
इन हिट हिंदी फिल्मों में काजल ने किया अभिनय
- कुछ महीनों पहले काजल अग्रवाल सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में भी नजर आईं। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी थी लेकिन काजल का रोल भी काफी अहम था। एआर मुरुगदास ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था।
- साल 2011 में काजल अग्रवाल ने अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम’ में काव्या का किरदार निभाया था। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया।
- साल 2013 में काजल अग्रवाल अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्पेशल 26’ में नजर आईं। फिल्म को नीरज पांडे ने निर्देशित किया था। फिल्म में वह अक्षय की लवर के रोल में थीं।
- काजल अग्रवाल ने रणदीप हुड्डा के साथ एक रोमांटिक फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी(2016)’ की थी। इसमें वह एक अंधी लड़की के रोल में दिखीं। दीपक तिजोरी इस फिल्म के निर्देशक थे।
- अगले साल काजल अग्रवाल नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ में मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म की इन दिनों शूटिंग चल रही है।
काजल अग्रवाल की पर्सनल लाइफ
करियर से हटकर काजल अग्रवाल की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने साल 2020 में गौतम किचलू ने शादी की। साल 2022 में काजल ने बेटे को जन्म दिया, उसका नाम नील रखा है। शादी, प्रेग्नेंसी के कारण छोटे-छोटे ब्रेक काजल अग्रवाल ने लिए, मगर वह अभिनय से दूर बिल्कुल नहीं गईं।
सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फॉलोइंग
काजल अग्रवाल की सोशल मीडिया पर भी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर लगभग 26 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अपने लाइफ के छोटे-बड़े अपडेट्स फैंस के साथ साझा करती हैं। अपनी तस्वीरें, लुक्स भी सोशल मीडिया पर खूब साझा करती हैं।