फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satyabhama: 'सत्यभामा' को ओटीटी पर मिली सफलता के बाद एक और प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा रिलीज, नोट कर लें तारीख

Tue, 30 Jul 2024 10:18 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 30 Jul 2024 10:18 AM IST
सार

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से सभी का दिल जीत चुकीं अभेनेत्री काजल अग्रवाल की फिल्म 'सत्यभामा' को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया आ रही हैं। यह फिल्म 7 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अब एक बार फिर से सुर्खियों में है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। सुमन चिखला द्वारा निर्देशित इस फिल्म को अब एक और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
Kajal Aggarwal Satyabhama available on Amazon Prime Video and ready to stream on ETV from 1 August 2024
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'सत्यभामा' को पहले केवल अमेजान प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म को अब 1 अगस्त 2024 से ईटीवी वीन पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। ताकि इस फिल्म को और अधिक दर्शक देख सकें और इस फिल्म का भरपूर आनंद ले सकें। फिल्म में काजल अग्रवाल के अभिनय की जमकर तारीफ हुई साथ ही फिल्म को दर्शकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
Kajal Aggarwal Satyabhama available on Amazon Prime Video and ready to stream on ETV from 1 August 2024
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
'सत्यभामा' एक प्रभावशाली कलाकारों की कास्ट को पेश करती है, जिसमें प्रमुख भूमिकाओं में काजल अग्रवाल के अलावा प्रकाश राज, नवीन चंद्रा, नागिनेडु, हर्षवर्धन, रवि वर्मा, अंकित कोया, संपादा एन और प्राज्वल यादव शामिल हैं। इस स्टार-स्टडेड कास्ट के साथ, फिल्म ने दर्शकों के दिलों को जीतने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kajal Aggarwal Satyabhama available on Amazon Prime Video and ready to stream on ETV from 1 August 2024
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को बॉबी टिक्का और श्रीनिवास राव तक्कलापेल्ली द्वारा ऑरम आर्ट्स बैनर के तहत प्रोड्यूस किया गया है। इसके स्क्रिप्ट की जिम्मेदारी साशी किरण टिक्का ने संभाली है और संगीत श्रीचरण पक्काला ने दिया है। फिल्म की संगीत और पटकथा ने भी दर्शकों की सराहना बटोरी है।
विज्ञापन
Kajal Aggarwal Satyabhama available on Amazon Prime Video and ready to stream on ETV from 1 August 2024
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
काजल अग्रवाल अपने प्रशंसकों की उम्मीद पर खरी उतरी हैं, उन्होंने 'सत्यभामा' से धमाकेदार वापसी करने के बाद  'इंडियन 2' में भी बेरतरीन काम किया है। इस फिल्म में भी काजल के अभिनय की जमकर प्रशंसा हुई। अब प्रशंसक काजल की और फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed