फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarbojanin Durga Puja: दुर्गा पूजा पर माता रानी के दरबार में पहुंचे सितारे, कीर्तन करती नजर आईं रानी मुखर्जी

Thu, 10 Oct 2024 08:22 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 10 Oct 2024 08:22 AM IST
विज्ञापन
Kajol to Rani Mukerji Tanisha Kumar Sanu Sumona many celebs attends north bombay sarbojanin durga puja
दुर्गा पूजा में काजोल-रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं। हर तरफ श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में लीन हैं। बॉलीवुड में भी दुर्गा पूजा पर्व की खूब रौनक देखने को मिल रही है। कल बुधवार रात तमाम फिल्मी हस्तियां नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे। प्राण प्रतिष्ठा में काजोल से लेकर रानी मुखर्जी और तनीषा मुखर्जी सभी अभिनेत्रियों ने अपनी हाजिरी लगाई। रानी मुखर्जी ने बाकायदा मां की शरण में बैठकर कीर्तन भी किया। 

Kajol to Rani Mukerji Tanisha Kumar Sanu Sumona many celebs attends north bombay sarbojanin durga puja
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रानी मुखर्जी को इवेंट, किसी समारोह में कम ही देखा जाता है। लेकिन, हर साल वे दुर्गा पूजा के मौके पर पंडाल में जरूर आती हैं और माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाकर जाती हैं। इस बार भी वे ब्लू कलर की साड़ी में नजर आईं। उन्होंने न सिर्फ मां के दर्शन किए, बल्कि बैठकर कीर्तन भी किया। इस दौरान रानी मुखर्जी के साथ एक प्यारी बच्ची भी नजर आई।

Kajol to Rani Mukerji Tanisha Kumar Sanu Sumona many celebs attends north bombay sarbojanin durga puja
रानी मुखर्जी-काजोल-तनीषा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दुर्गा पूजा में अभिनेत्री काजोल और उनकी बहन तनीषा पहुंचीं। काजोल पीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। पंडाल में रानी मुखर्जी और काजोल बड़े प्यार से मिलीं और साथ में फोटो क्लिक कराती नजर आईं।
Guru Dutt: बड़े-बड़े पहाड़ चढ़ गया सिनेमा का यह सितारा, लेकिन अधूरी मोहब्बत के गम में हार गया जिंदगी!

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol to Rani Mukerji Tanisha Kumar Sanu Sumona many celebs attends north bombay sarbojanin durga puja
तनीषा मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तनीषा मुखर्जी ब्लू कलर की बॉर्डर वाली साड़ी में बेहद प्यारी लगीं। इस दौरान वे पूजा की तैयारी में पंडित जी की मदद कराती नजर आईं। काजोल की छोटी बहन तनीषा भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
Rekha Birthday: खूबसूरती की मिसाल रेखा का आज है जन्मदिन, सावन भादो से की थी अपने करियर की शुरुआत

विज्ञापन
Kajol to Rani Mukerji Tanisha Kumar Sanu Sumona many celebs attends north bombay sarbojanin durga puja
काजोल, सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके अलावा सुमोना चक्रवर्ती भी हर बार की तरह इस बार भी सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा, 'दुर्गा पूजा में आने का अनुभव बहुत प्यारा होता है। यहां आकर ऊर्जा मिलती है'।
S S Rajamouli: एस एस राजामौली की इन फिल्मों ने रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर बना चुके हैं कई रिकॉर्ड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed