फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD Trailer: ‘कल्कि’ के ट्रेलर में कमल हासन को पहचान पाना मुश्किल, 81 के बिग बी का ताबड़तोड़ एक्शन

Mon, 10 Jun 2024 10:46 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Trailer shows imaginary world of Bhairav Kashi Ashwatthama Prabhas Deepika Amitabh Bachchan
Kalki 2898 AD Trailer - फोटो : अमर उजाला

महाभारत में गुरु द्रोणाचार्य का सिर धड़ से अलग किए जाने की कथा पता है आपको? क्या आपको पता है कि अर्जुन जब अश्वत्थामा को बांधकर द्रौपदी के पास लाए तो उन्होंने क्यों उसे जाने दिया? किसके वरदान से अश्वत्थामा है अब तक धरती पर मौजूद और क्या रहस्य है उनके माथे पर जन्म से रही मणि के मस्तिष्क से अलग होने का? ऐसे तमाम प्रश्न फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का ट्रेलर देखते समय दर्शक के मन में उठ सकते हैं। फिल्म का ये ट्रेलर सोमवार को जारी किया गया। सोमवार भगवान शिव का दिन है और अश्वत्थामा का तो जन्म ही शिव के आशीर्वाद से हुआ था। आइए जानते हैं अश्वत्थामा के अलावा और क्या है ‘कल्कि 2898 एडी’ के इस ट्रेलर में?

Kalki 2898 AD Trailer shows imaginary world of Bhairav Kashi Ashwatthama Prabhas Deepika Amitabh Bachchan
Kalki 2898 AD Trailer - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जैसा कि नाम से ही समझ आता है फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ साल 2898 के भारत की कहानी कहती है। ट्रेलर की शुरुआत काशी के बखान से होती है। दुनिया का पहला शहर और आखिरी भी, ऐसे भावों के साथ शुरू होने वाले ट्रेलर को देखने से समझ आता है कि हवा और पानी आने वाले समय में हवा हो जाने वाले हैं और हरियाली भी ऐसी बात हो जाएगी जो लोगों को सिर्फ सपने में नजर आएगी। ऐसी ही एक दुनिया पर रह रहा है अश्वत्थामा। बलशाली है लेकिन द्रौपदी के श्राप से उसकी आभा नष्ट हो रही है। जन्म के समय उसके माथे पर रही मणि भी ट्रेलर में दिखती है और अश्वत्थामा बने अमिताभ बच्चन बताते भी हैं, ‘छह हजार साल से मैं इसकी रक्षा कर रहा हूं।’

Kalki 2898 AD Trailer shows imaginary world of Bhairav Kashi Ashwatthama Prabhas Deepika Amitabh Bachchan
Kalki 2898 AD Trailer - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्रेलर में दीपिका पादुकोण भी नजर आती हैं। एक गर्भवती महिला के रूप में। अश्वत्थामा और दीपिका के किरदार का वार्तालाप संकेत करता है धरती पर प्रत्याशित एक अवतार का। कमल हासन भी कान में मंत्र सा फूंकते नजर आते हैं, ‘एक नया युग आने वाला है!’ ट्रेलर में बुज्जी भी है। फिल्म के हीरो प्रभास के इशारों पर नाचती हुई। फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास ने भैरव का किरदार किया है। समय कुछ उस दौर का है जब अपराधियों के सिरों पर रखे जाने वाले इनाम का सार्वजनिक प्रसारण शुरू हो चुका है (कुछ कुछ जॉन विक सीरीज की फिल्मों की तरह)। मुद्रा रुपये की बजाय यूनिट्स हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Trailer shows imaginary world of Bhairav Kashi Ashwatthama Prabhas Deepika Amitabh Bachchan
Kalki 2898 AD Trailer - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बुज्जी, प्रभास, दीपिका, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के अलावा फिल्म ‘कल्कि 2898’ के ट्रेलर में जो देखने लायक है वह है कुछ कुछ हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ से प्रेरित भैरव के आसपास की दुनिया। एक बच्चा कहता भी है, ऊपर पानी है। और, पानी का एक झरना आसमान में तैरती एक त्रिभुजाकार आकृति में दिखता भी है। अमीर और गरीब की एक खाई भी ट्रेलर में नजर आती है और होलोग्राम के जरिये संवाद का जो सूत्र प्राइम वीडियो पर रिलीज दो एपिसोड की सीरीज ‘बुज्जी एंड भैरव’ में दिखा, वह भी यहां है।  वैजयंती मूवीज निर्मित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का ट्रेलर बहुत विस्मयकारी तो नहीं है लेकिन ये फिल्म को लेकर उत्सुकता जगाने में सफल है।
Celebs: राजनीतिक परिवार से जुड़ी हैं इन सितारों की जड़ें, किसी के पिता रहे मुख्यमंत्री तो कोई विधायक का है बेटा

विज्ञापन
Kalki 2898 AD Trailer shows imaginary world of Bhairav Kashi Ashwatthama Prabhas Deepika Amitabh Bachchan
Kalki 2898 AD Trailer - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी कहानी के कालखंड के वातावरण और फिल्म के सभी मुख्य किरदारों का खुलासा करने के साथ ही फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने फिल्म की रिलीज का माहौल सेट कर दिया है। ये फिल्म 27 जून को तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होने जा रही है। फिल्म का अंग्रेजी संस्करण भी तैयार हो रहा है। फिल्म के गीत संगीत की झलक अभी सामने आना बाकी है और समझा जा रहा है कि फिल्म का म्यूजिक लॉन्च फिल्म की रिलीज से हफ्ता भर पहले हो सकता है।
Varun Dhawan: पत्नी और बेटी के साथ नए घर में शिफ्ट होंगे वरुण, फिलहाल उस घर में है इस सुपरस्टार का बसेरा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed