सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kangana Ranaut: अभिनेत्री बनने के लिए 12वीं फेल हो गई थीं कंगना, इन मूवी ने दिलाए बैक-टू-बैक तीन नेशनल अवॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut birthday she failed in 12th to become an actress fashion queen film got her National Awards
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला

कंगना रनौत बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक है। कंगना की पहचान शानदार अभिनय के साथ-साथ उनके बेबाक अंदाज के लिए भी होती है। कंगना ने अपनी अदाकारी और खूबसूरती के दम पर दर्शकों के दिल में एक अलग पहचान बनाईं। साल 2006 में कंगना ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया और लगातार संघर्ष करते हुए उन्होंने इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया। कंगना लगभग 18 साल से इंडस्ट्री में सक्रिय है, लेकिन उनके लिए यह सफर आसान नहीं था। आज कंगना अपना 37वां जन्मदिन मना रही है, चलिए आपको उनके सफर के बारे में बताते हैं।


 

Trending Videos
Kangana Ranaut birthday she failed in 12th to become an actress fashion queen film got her National Awards
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना का जन्म साल 1987 को हिमाचल के मंडी जिले में हुआ। कंगना एक राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती हैं। कंगना की एक बड़ी बहन रंगोली और छोटा भाई अक्षत है। कंगना के पिता एक बिजनेसमैन हैं और मां एक स्कूल में अध्यापिका हैं। आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी कंगना का परिवार कभी नहीं चाहता था कि वे अभिनेत्री बनें। इसका खुलासा खुद कंगना ने एक इंटरव्यू में किया था। कंगना के पिता चाहते थे कि वे डॉक्टर बने, लेकिन कंगना 12वीं कक्षा में फेल हो गईं। शुरू से ही अभिनेत्री बनने की चाह रखने वाली कंगना माता-पिता से लड़कर मुंबई आईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut birthday she failed in 12th to become an actress fashion queen film got her National Awards
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2006 में कंगना को फिल्म 'गैंगस्टर' से बॉलीवुड में ब्रेक मिला। उन्होंने इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा के साथ अपना डेब्यू किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और कंगना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला। इसके बाद कंगना ने कई सफल फिल्मों में अभिनय किया। कंगना ने ज्यादातर महिला प्रधान फिल्मों को प्राथमिकता दी और अपने किरदार के लिए खूब सुर्खियां बटोरी।

Kangana Ranaut birthday she failed in 12th to become an actress fashion queen film got her National Awards
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद कंगना की सफलता का जो सफर शुरू हुआ है वो अभी भी जारी है। कंगना ने कई सफल फिल्में की हैं जिनमें ज्यादातर महिला प्रधान फिल्में शामिल हैं। कंगना को फिल्म 'फैशन' के लिए पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार को लेते वक्त कंगना महज 22 साल की थीं। इसके बाद उन्हें 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी फिल्मों के लिए भी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

YRKKH: फैंस को पसंद आए नए अरमान, अभिरा संग रोहित का रोमांस देख खुशी से खिल उठा दर्शकों का दिल

विज्ञापन
Kangana Ranaut birthday she failed in 12th to become an actress fashion queen film got her National Awards
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

महज 22 साल की उम्र में कंगना को फिल्म 'फैशन' के लिए पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इसके बाद कंगना ने 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी फिल्मों से खूब सूर्खियां बटोरी और राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता। इसके बाद कंगना ने कई महिला प्रधान फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। अभिनय के अलावा कंगना निर्देशक और निर्माता भी हैं, उनका अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसके बैनर तले उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया है। कंगना के फैंस आज उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

Swatantrya Veer Savarkar X Review: 'फिल्म हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की हकीकत है', रणदीप की मूवी देख बोले यूजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed