फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: राजनीति में उतरने के बाद कंगना का फिल्मी करियर हुआ प्रभावित, बोलीं- सांसद होना चुनौतीपूर्ण है

Tue, 13 Aug 2024 12:00 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 13 Aug 2024 12:00 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut finds herself stretched thin between her political responsibilities and her film commitments
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री और सासंद कंगना रणौत राजनीति के साथ-साथ फिल्मों में भी सक्रिय हैं। वह जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। दर्शकों को अभिनेत्री की इस फिल्म का लंबे वक्त से बेसब्री से इंतजार है। अब कंगना ने हाल ही में, कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद के रूप में उनके राजनीतिक करियर ने उनके फिल्मी काम को प्रभावित किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने ऐसा क्यों कहा है।

Kangana Ranaut finds herself stretched thin between her political responsibilities and her film commitments
सांसद कंगना रणौत (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की मौजूदा सांसद हैं। हाल ही में, अभिनेत्री को नियमित रूप से संसद सत्र में भाग लेते हुए देखा गया है। इसके अलावा उन्हें सामाजिक कार्यों में भी शामिल होते हुए देखा गया है। वैरायटी के साथ एक साक्षात्कार में, कंगना ने कहा कि राजनेता बनना आसान नहीं था।

Kangana Ranaut finds herself stretched thin between her political responsibilities and her film commitments
मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रणौत (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

उन्होंने कहा, "सांसद होना बहुत ही चुनौतीपूर्ण काम है। खासकर मेरे निर्वाचन क्षेत्र में बाढ़ आई है, इसलिए मैं हर जगह मौजूद हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut finds herself stretched thin between her political responsibilities and her film commitments
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

इसके बाद अभिनेत्री ने बताया कि कैसे उनके राजनीतिक करियर के कारण उनकी फिल्में पीछे छूट गई हैं। कंगना ने अपने बयान का समर्थन करते हुए कहा, "मेरा फिल्मी काम प्रभावित हो रहा है। मेरे प्रोजेक्ट्स वेटिंग लिस्ट में हैं। मैं अपनी शूटिंग शुरू नहीं कर पा रही हूं। मैं संसद के शीतकालीन सत्र जैसे और अधिक सत्रों का इंतजार कर रही हूं, ताकि मैं अपने डेट्स प्लान कर सकूं।"

विज्ञापन
Kangana Ranaut finds herself stretched thin between her political responsibilities and her film commitments
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने कहा कि वह अपने राजनीतिक करियर की तरह ही अभिनय के प्रति भी उतनी ही पाबंद हैं और वह प्रायोरिटी के आधार पर उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं, जिन पर उन्हें ध्यान देने की जरूरत है। इस बीच, 14 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले इमरजेंसी का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। फिल्म में कंगना भारत की दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Stree2: स्ट्रेंजर थिंग्स 2 से कॉपी है स्त्री 2 का पोस्टर? हॉरर-कॉमेडी की रिलीज से पहले नेटिजन्स ने खोजी समानता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed