फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कंगना ने लुटाया चचेरे भाई और भाभी पर प्यार, शादी के मौके पर चंडीगढ़ में घर दिया उपहार

Mon, 17 Jun 2024 06:37 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 17 Jun 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut gifted house to newly wed cousin wrote Gurunanak Dev ji said whatever little we have we share
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में वे मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की सांसद बनी हैं। कंगना इस जीत के बाद अपने परिवार के संग समय बिता रही हैं। आज कंगना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कई तस्वीरों को साझा किया है। जिन्हें देखकर पता चल रहा है कि उन्होंने अपने चचरे भाई वरुण को उनकी शादी पर एक घर गिफ्ट किया है। आइए जानते हैं कंगना ने अपनी स्टोरी में क्या कुछ साझा किया है ---
Kangana Ranaut gifted house to newly wed cousin wrote Gurunanak Dev ji said whatever little we have we share
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत जो भी करती हैं डंके की चोट पर करती हैं। कंगना अभिनय के अलावा अपनी बेबाकी के लिए भी मशहूर हैं। वहीं आज अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने चचेरे भाई वरुण के पोस्ट को रिपोस्ट किया है। वरुण ने अपने पोस्ट में अभिनेत्री को धन्यवाद कहा था। इसके अलावा कंगना ने अपनी बहन रंगोली के पोस्ट को भी साझा किया है। 
Kangana Ranaut gifted house to newly wed cousin wrote Gurunanak Dev ji said whatever little we have we share
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत के लिए उनकी बहन रंगोली ने लिखा है, 'कंगना हमेशा हमारे सपनों को पूरा करती आई है। हर एक चीज के लिए प्यारी बहन तुम्हें धन्यवाद'। इस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कंगना ने लिखा है, 'गुरुनानक देव जी ने कहा था कि हमारे पास जो भी थोड़ा सा है हमें उसे सबके साथ साझा करना चाहिए। जिंदगी का सार इसी में है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut gifted house to newly wed cousin wrote Gurunanak Dev ji said whatever little we have we share
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत ने अपने चचेरे भाई और भाभी को उनकी शादी के मौके पर चंडीगढ़ में एक घर गिफ्ट किया है। कंगना के भाई और भाभी ने उनकी इस दरियादिली पर प्यार लुटाया। कंगना के भाई और भाभी ने उन्हें शुक्रिया कहते हुए अपने घर की तस्वीरों को फैंस के संग साझा किया है। 
विज्ञापन
Kangana Ranaut gifted house to newly wed cousin wrote Gurunanak Dev ji said whatever little we have we share
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
'इमरजेंसी' स्टार कंगना रणौत के बारे में उनकी भाभी अंजलि ने लिखा है, 'गणपति जी के आशीर्वाद से हम हमारे नए घर में प्रवेश कर रहे हैं। यह प्यारा घर एक बहन से भाई के लिए आशीर्वाद और प्यार के रूप में मिला है। कंगना दीदी है दयालु, विनम्र और बहादुर आत्मा हैं। वे हमारी मार्गदर्शक हैं। दीदी दिल से आपको इस घर के लिए धन्यवाद'। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed