Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kangana Ranaut react on Tunisha Sharma Death case appeal to prime minister to make strong law against polygamy
{"_id":"63ac1877e542d202af6ed109","slug":"kangana-ranaut-react-on-tunisha-sharma-death-case-appeal-to-prime-minister-to-make-strong-law-against-polygamy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tunisha Sharma: तुनिशा मामले में कंगना ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, कहा- बिना मुकदमे के हो कार्रवाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tunisha Sharma: तुनिशा मामले में कंगना ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, कहा- बिना मुकदमे के हो कार्रवाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 29 Dec 2022 05:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कंगना और तुनिशा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में पुलिस की जांच जोरों पर है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, तुनिशा के को-स्टार शीजान खान पुलिस हिरासत में हैं। इस मामले में एक के बाद एक कई एंगल सामने आ रहे हैं। इस बीच तुनिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने तुनिशा की मौत पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने सरकार से भारत में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून बनाने का अनुरोध किया।
2 of 4
कंगना
- फोटो : social media
अभिनेत्री कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तुनिशा शर्मा की मौत पर अपने विचार रखे। एक लंबे नोट में कंगना ने लिखा, 'एक महिला प्यार, शादी, रिश्ते या यहां तक कि परिवार वालों को खोने से लेकर हर चीज का सामना कर सकती है, लेकिन वह यह कभी बर्दाश नहीं कर सकती कि उसकी प्रेम कहानी कभी नहीं थी प्यार, बल्कि प्यार के नाम पर सिर्फ उसका शोषण हो रहा था। उसका प्यार बस शारीरिक और भावनात्मक रूप से उपयोग और दुरुपयोग करने के लिए था।'
3 of 4
कंगना की स्टोरी
- फोटो : social media
कंगना ने आगे कहा, 'वह अपनी धारणा पर भरोसा नहीं कर सकती थी, अगर वह अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला करती है तो ऐसी स्थिति में किसी के जीने या उसकी मौत से कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन यह धारणा अकेली तुनिशा की नहीं थी। उसने यह अकेले नहीं किया है। यह एक हत्या है।' अपने अगले पोस्ट में कंगना ने लिखा, 'मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करती हूं कि जैसे कृष्ण द्रौपदी के लिए उठे थे, जैसे राम ने सीता के लिए एक स्टैंड लिया था, हम भी बहुविवाह के खिलाफ मजबूत कानून बनाने की उम्मीद करते हैं। महिलाओं के खिलाफ एसिड हमले और उन्हें कई टुकड़ों में काट देने जैसे अपराधों में बिना मुकदमा चलाए तत्काल मौत की सजा होनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
तुनिशा
- फोटो : social media
आपको बता दें कि तुनिशा की मौत के मामले में उनके को स्टार अभिनेता शीजान खान पुलिस हिरासत में हैं। अभिनेत्री की मां ने शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।