बॉलीवुड में सेलेब्स के बीच अक्सर नोक-झोंक देकने को मिलती है, फिर वे चाहे किसी अभिनेता-अभिनेत्री के बीच हो या फिर भाई-बहन के बीच। ऐसा ही कुछ हुआ मलाइका अरोड़ा के नए शो ‘मूविंग इन विद मलाइका‘ में। इस शो के दौरान जब मलाइका ने बहन अमृता अरोड़ा को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगी। दोनों बहनों को नोक-झोंक से रोकने के लिए नेहा धूपिया शांतिदूत बनने की कोशिश करती हैं, लेकिन मलाइका को यह अच्छा नहीं लगता है। वह नेहा को फटकार देती हैं।
Malaika Arora: मलाइका-अमृता का झगड़ा सुलझाने चली थीं नेहा धूपिया, छैयां-छैयां गर्ल ने लगा दी फटकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की गॉर्जियस और बेहद शांत लेडी मलाइका बेहद शांत अभिनेत्रियों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें कितना भी ट्रोल किया जाता हो, बावजूद इसके मलाइका हमेशा शांत रहती हैं। हाल ही में, मलाइका के शो में ऐसा कुछ हुआ, जिसके बाद छैयां-छैयां गर्ल भड़क गईं।
Rani Chatterjee: पूनम दुबे की बिकिनी पर भारी पड़ी रानी चटर्जी की साड़ी, कैट फाइट की वजह भी बताई
दरअसल, शो के हालिया एपिसोड में नेहा धूपिया मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा का मनमुटाव दूर करने की कोशिश करती हैं। वह अमृता का मैसेज मलाइका तक पहुंचाती हैं। दरअसल, अमृता इसलिए नाराज हैं, क्योंकि मलाइका ने शो में उनका मजाक उड़ाया था। वहीं, मलाइका इस बात से खफा हैं कि अमृता बात करने के लिए उनके पास नहीं गईं, बल्कि नेहा धूपिया से संपर्क किया। मलाइका का मानना है कि अमृता को मजाक ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।
Tunisha Sharma Case: शीजान खान की पेशी आज, पुलिस ने अदालत से की रिमांड बढ़ाने की मांग
नेहा ने मलाइका को समझाने की कोशिश की कि अमृता को किस बात का और क्यों बुरा लगा, लेकिन मलाइका अपनी बात पर डटी रहीं। अमृता को बार-बार डिफेंड करने पर मलाइका इरिटेट हो जाती हैं। आखिर में वह नेहा धूपिया को फटकार देती हैं। मलाइका कहती हैं- 'दोस्त होने के नाते, इससे दूर रहो।' हालांकि बाद में दोनों बहनों का मनमुटाव दूर हो जाता है।