फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: 'मुझे डरा नहीं सकते...', 'इमरजेंसी' को लेकर मिल रहीं मौत की धमकियों पर कंगना ने तोड़ी चुप्पी

Sun, 01 Sep 2024 11:40 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 01 Sep 2024 11:40 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut reacts to death threats to boycott emergency says you cant afraid me i am voice of people
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी करने के बाद से ही कंगना को मौत की धमकियां मिल रही हैं। अभिनेत्री और बीजेपी नेत्री को फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। इस बीच कंगना की सुरक्षा चिंता का कारण बन चुकी है। कई समूहों ने फिल्म का बहिष्कार करने के लिए रैली का आयोजन किया। वहीं इस बीच अभिनेत्री ने खुद को मिल रही जान की धमकियों के बारे में बात की और संभावित खतरों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे फिल्म के रिलीज पर इन खतरों को प्रभावित नहीं होने देंगी।

kangana ranaut reacts to death threats to boycott emergency says you cant afraid me i am voice of people
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम: @kanganaranaut

कंगना ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे आप डरा नहीं सकते। मुझे ये लोग डरा नहीं सकते। मैं इस देश की आवाज दबने नहीं दूंगी। मैं इस देश में संवैधानिक अधिकारों को खत्म नहीं होने दूंगी। मैं ही नहीं, हर एक कलाकार को अभिव्यक्ति की आजादी होनी चाहिए। कोई भी सच्चाई की आवाज दबा नहीं सकता। ये लोग मुझे धमका लें, ये लोग चाहे जो भी बोले, मुझे जान से मारने की धमकी दें, चाहे कुछ भी कर लें, मैं इस देश की आवाज को मरने नहीं दूंगी।

kangana ranaut reacts to death threats to boycott emergency says you cant afraid me i am voice of people
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम: @kanganaranaut

कंगना ने आगे कहा कि अगर मैं पीछे हट गई तो ये लोग कल को किसी भी कलाकार को उठने नहीं देंगे, ये सबको डरा धमका कर चुप करवा देंगे और उन्हें डराकर अपना एक अलग इतिहास लिखेंगे, जो कि हमारे साथ पहले भी हुआ है। हमें एक अलग इतिहास पढ़ाया गया है तो वह हम नहीं होने देंगे, हमने खुद देखा है। देश के लिए हमें भी तो कुछ करना है ना, देश की मिट्टी से हमने जो अन्न जल लिया है, उसके लिए कुछ करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut reacts to death threats to boycott emergency says you cant afraid me i am voice of people
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

इससे पहले कंगना ने दावा किया था की मौत की धमकियों ने फिल्म के सेंसर बोर्ड प्रमाणन के रास्ते में बाधा डाल दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें इंदिरा गांधी की हत्या और भिंडरावाले से संबंधित दृश्य को 'इमरजेंसी' से हटाने के लिए कहा जा रहा है।

विज्ञापन
kangana ranaut reacts to death threats to boycott emergency says you cant afraid me i am voice of people
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

वीडियो में कंगना ने कहा था, 'हम पर कुछ सीन को हटाने का दबाव डाला जा रहा है, जैसे इंदिरा गांधी की हत्या, पंजाब दंगे और भी बहुत कुछ। अब, मुझे नहीं पता कि और क्या दिखाना है। हमें क्या करना चाहिए। क्या इन दृश्यों के दौरान फिल्म को ब्लैकआउट कर देना चाहिए? यह मेरे लिए अविश्वसनीय है और मुझे इस देश की वर्तमान सोच पर गहरा खेद है।' यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed