फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanguva Teaser: 'कंगुवा' का दमदार टीजर जारी, खतरनाक अवतार में एक-दूसरे के सामने खड़े नजर आए सूर्या-बॉबी देओल

Tue, 19 Mar 2024 05:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 19 Mar 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
Kanguva Teaser out suriya disha patani bobby deol Siva film release date will be reveals soon video goes viral
कंगुवा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कंगुवा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सूर्या के साथ बॉबी देओल और दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर जारी किया था। वहीं, अब फैंस के उत्साह को बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया है। टीजर में सूर्या और बॉबी देओल का दमदार अंदाज देखने को मिला। 

Kanguva Teaser out suriya disha patani bobby deol Siva film release date will be reveals soon video goes viral
कंगुवा - फोटो : सोशल मीडिया

आज 19 मार्च को 'कंगुवा' के निर्माताओं ने फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीजर जारी किया। पहले यह फिल्म अप्रैल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अब आगामी चुनावों के कारण इसे टाल दिया गया है। निर्माता अब इस साल के अंत में 3डी और आईमैक्स फॉर्मेट में एक भव्य रिलीज की तैयारी कर रहे हैं।


Subedaar: 'सूबेदार' में एक्शन के लिए तैयार अनिल कपूर, प्राइम वीडियो ने जारी किया फिल्म से अभिनेता का पहला लुक

Kanguva Teaser out suriya disha patani bobby deol Siva film release date will be reveals soon video goes viral
कंगुवा - फोटो : सोशल मीडिया

'कंगुवा' का निर्देशन सिरुथाई शिवा ने किया है। सूर्या ने फिल्म के टीजर का यूट्यूब लिंक साझा करते हुए लिखा, 'कांगुवा दोस्तों की एक झलक। टीजर में खूनी पीरियड ड्रामा की झलक मिली, जहां सूर्या और बॉबी देओल के किरदारों के बीच एक महाकाव्य टकराव दिखा। वीडियो में सूर्या और बॉबी के लुक से लेकर उनके एक्शन अवतार इतने खूंखार दिखाए गए हैं कि दर्शक के रूह भी कांप जाएगी।


Daldal: पत्रकार के बाद अब पुलिस अफसर बनेंगी भूमि पेडनेकर, अभिनेत्री की पहली वेब सीरीज का हुआ एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanguva Teaser out suriya disha patani bobby deol Siva film release date will be reveals soon video goes viral
कंगुवा - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के जरिए बॉबी देओल अपना साउथ डेब्यू कर रहे हैं। आखिरी बार उन्हें रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' में देखा गया था, जिसमें उन्हें उनकी अदाकारी के लिए सराहा गया। वहीं इस फिल्म में सूर्या कंगुवा उर्फ कंगा की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं बॉबी देओल फिल्म में उधिरन के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 भाषाओं में रिलीज होने वाली है।
Prime Video: प्राइम वीडियो की अगले दो साल की स्लेट जारी, नेटफ्लिक्स के मुकाबले फीका रहा हिंदुस्तानी जश्न

विज्ञापन
Kanguva Teaser out suriya disha patani bobby deol Siva film release date will be reveals soon video goes viral
कांगुवा टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक सिरुथाई शिवा की 'कंगुवा' एक महत्वाकांक्षी फैंटसी एक्शन है फिल्म है, जिसे कथित तौर पर 300 करोड़ रुपये से अधिक के भारी बजट पर तैयार किया गया है। फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल के अलावा दिशा पटानी, नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज, मारीमुथु, दीपा वेंकट, रवि राघवेंद्र और केएस रविकुमार सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Rana Daggubati: राणा दग्गुबाती ने किया अपने टॉक शो 'द राणा कनेक्शन' का एलान, अभिनेता के दोस्त होंगे शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed