Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kannappa Movie Day 6 Box Office: Vishnu Manchu Prabhas Akshay Kumar Kajal Aggarwal Mohanlal Movie Collection
{"_id":"686551384c5f4ba18503375e","slug":"kannappa-movie-day-6-box-office-vishnu-manchu-prabhas-akshay-kumar-kajal-aggarwal-mohanlal-movie-collection-2025-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kannappa Movie Day 6 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'मां' के सामने 'कन्नप्पा' का टिकना मुश्किल, छठे दिन इतने कमाए","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kannappa Movie Day 6 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'मां' के सामने 'कन्नप्पा' का टिकना मुश्किल, छठे दिन इतने कमाए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 02 Jul 2025 09:14 PM IST
सार
Kannappa Movie Day 6 Box Office Collection: फिल्म 'कन्नप्पा' की रिलीज को आज बुधवार को छह दिन पूरे हो गए हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड के सितारों से सजी यह फिल्म कैसा प्रदर्शन कर रही है? जानिए
27 जून को सिनेमाघरों में दो फिल्में रिलीज हुईं। अक्षय कुमार, विष्ण मांचू, प्रभास और मोहनलाल जैसे सितारों से सजी 'कन्नप्पा' और काजोल अभिनीत फिल्म 'मां'। दोनों फिल्मों की रिलीज को आज बुधवार को छह दिन पूरे हो गए हैं। 'कन्नप्पा' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक शुरुआत की। जानते हैं आज छठे दिन कैसा कलेक्शन किया है?
Trending Videos
2 of 5
कन्नप्पा
- फोटो : इंस्टाग्राम
पहले सोमवार के बाद लगातार ढलान पर कमाई
मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'कन्नप्पा' ने ओपनिंग डे पर 9.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन शनिवार को कमाई 7.15 करोड़ रुपये रही। फिर तीसरे दिन रविवार को फिल्म का कलेक्शन 6.9 करोड़ रुपये रहा। मगर चौथे दिन के बाद से कारोबार लगातार ढलान पर है।
पहले ही सप्ताह लाखों में सिमटी कमाई
फर्स्ट मंडे टेस्ट में फिल्म धराशायी हो गई। पहले सोमवार को चौथे दिन इसने सिर्फ 2.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कल पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में और गिरावट आई और कारोबार सिर्फ 1.8 करोड़ रुपये ही रहा। वहीं आज छठे दिन का कलेक्शन और भी खराब है।
4 of 5
'कन्नप्पा'
- फोटो : वीडियो ग्रैब
औसत से भी खराब प्रदर्शन
खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज बुधवार को फिल्म ने सिर्फ 77 लाख रुपये ही कमाए हैं। फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 28.27 करोड़ रुपये हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से पहले ही सप्ताह फिल्म का लाखों में सिमट जाना इसके औसत से भी कम प्रदर्शन का संकेत है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'मां' में काजोल
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म 'मां' के सामने कहां 'कन्नप्पा'?
फिल्म 'कन्नप्पा' का बॉक्स ऑफिस क्लैश काजोल अभिनीत फिल्म 'मां' के साथ हुआ है और इस मुकाबले में 'मां' का प्रदर्शन बेहतर साबित हो रहा है। कल मंगलवार को फिल्म ने करीब तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, आज बुधवार को शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 1.18 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसका टोटल नेट कलेक्शन 24.33 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म 'मां' का बजट 50-60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।