फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: क्या प्रियंका चोपड़ा के पति निक को नहीं पसंद है खुद को 'जीजू' कहलाना? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Wed, 02 Jul 2025 06:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 02 Jul 2025 06:48 PM IST
सार

Priyanka Chopra on Jiju: 'हेड्स ऑफ स्टेट' की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बताया है कि उनके पति निक जोनस को 'जीजू' कहलाना पसंद है या नहीं।

विज्ञापन
Nick Jonas Like to be called Jiju by Indian fans revealed Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम @nickjonas

अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने जबसे प्रियंका चोपड़ा से शादी की है तब से वह 'नेशनल जीजू' कहलाए जाने लगे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने उदयपुर में एक बड़े समारोह में दिसंबर 2018 में निक जोनस से शादी की थी। दोनों ने दो शादियां की थीं। एक तो हिंदू परंपरा के मुताबिक और दूसरी निक जोनस के हिसाब से। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर भारत आते रहते हैं। फैंस और पैपराजी उन्हें प्यार से 'जीजू' बुलाते हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें इसी नाम से बुलाया जाता है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि निक जोनस को 'जीजू' शब्द पसंद है या नहीं। 

Nick Jonas Like to be called Jiju by Indian fans revealed Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

जीजू शब्द पर प्रियंका ने रखी राय
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया 'मुझे लगता है 'जीजू' बहुत प्यारा नाम है। वह इसे पसंद करते हें। यह मुझे भी अच्छा लगता है। इसमें अपनापन है।' प्रियंका से पूछा गया कि दोनों में अच्छा जासूस कौन है। इस पर प्रियंका ने जवाब दिया 'मैं हूं।'

यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: एक्ट्रेस होने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा ने गिनाई अपनी कमियां, देखें मजेदार वीडियो

Nick Jonas Like to be called Jiju by Indian fans revealed Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : एक्स

प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में गिनाईं कमियां
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि वह अभिनेत्री हैं फिर भी उनमें बहुत सारी कमियां हैं। वीडियो में उन्होंने कहा 'मैं अभिनेत्री हूं और रेड कार्पेट पर जाने से पहले मेरा नाखून गिर गया है। मैं अभिनेत्री हूं। यकीनन सबके सामने स्टेज पर मेरी बेल्ट गिर जाती है। मैं अभिनेत्री हूं। यकीनन मेरे प्लस वन ने मेरा प्यार चुरा लिया। मैं अभिनेत्री हूं यकीनन मैं अपनी फिल्म का प्रचार गर्मियों में कर रही हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


विज्ञापन
विज्ञापन
Nick Jonas Like to be called Jiju by Indian fans revealed Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

लंदन की सड़क पर किया डांस
इससे पहले प्रियंका के पति निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने लंदन की सड़क पर बेहतरीन डांस किया। वीडियो में निक जोनस ने बेहतरीन एक्सप्रेशन दिए। इसके बाद निक ने प्रियंका को एक प्यारी सी झप्पी दी।

विज्ञापन
Nick Jonas Like to be called Jiju by Indian fans revealed Priyanka Chopra
जॉन सीना, प्रियंका चोपड़ा और इद्रिस एल्बा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका की नई फिल्म के बारे में
प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' का प्रचार कर रही हैं। यह एक अमेजन प्राइम वीडियो फिल्म है। इसमें इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह एक एक्शन फिल्म है जो दो विश्व नेताओं की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म 2 जुलाई, 2025 को रिलीज हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed