फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishab Shetty: 'बॉलीवुड भारत को गलत तरीके से दिखाता है', अपने इस बयान को लेकर विवादों में घिरे ऋषभ शेट्टी

Wed, 21 Aug 2024 11:25 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 21 Aug 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
Kantara star Rishab Shetty got trolled after he criticizes and says Bollywood presents India in negative light
ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @rishabshettyofficial

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में कन्नड़ इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' ने भी झंडे गाड़े हैं। इस फिल्म में अभिनय के लिए ऋषभ शेट्टी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है। साथ ही, फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म का भी राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया है। एक तरफ जहां फैंस अभिनेता की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वही, दूसरी तरफ अब अभिनेता बॉलीवुड इंडस्ट्री पर किए अपने कमेंट को लेकर विवादों में फंस गए हैं।

Kantara star Rishab Shetty got trolled after he criticizes and says Bollywood presents India in negative light
ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- ऋषभ शेट्टी

सोशल मीडिया पर लोग अभिनेता ऋषभ शेट्टी से खुश नजर नहीं आ रहे है, उन्होंने हाल ही में, बॉलीवुड की आलोचना करते हुए कहा कि यह दुनिया भर में फिल्मों को नकारात्मक रूप में पेश करता है। हाल ही में, मेट्रोसागा से बात करते हुए , ऋषभ ने कथित तौर पर कहा कि वह अपने "राष्ट्र, राज्य और भाषा" को सकारात्मक रूप में प्रस्तुत करने में विश्वास करते हैं।

Kantara star Rishab Shetty got trolled after he criticizes and says Bollywood presents India in negative light
ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- ऋषभ शेट्टी

टाइम्स ऑफ इंडिया ने मेट्रोसागा से कन्नड़ में बात करते हुए ऋषभ के हवाले से कहा, "भारतीय फिल्में, खासकर बॉलीवुड, अक्सर भारत को नकारात्मक रूप से चित्रित करती हैं। ये फिल्में अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में दिखाई जाती हैं और उन्हें विशेष ध्यान मिलता है। मेरे लिए, मेरा देश, मेरा राज्य और मेरी भाषा गर्व के सोर्स हैं। मैं उन्हें दुनिया के सामने सकारात्मक रूप पेश करने में विश्वास करता हूं और यही मैं करने का प्रयास करता हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Kantara star Rishab Shetty got trolled after he criticizes and says Bollywood presents India in negative light
चियान विक्रम-ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @rishabshettyofficial

रेडिट पर ऋषभ की फिल्म कंतारा से एक क्लिप शेयर की गई, जिसमें उन्होंने सह-कलाकार सप्तमी गौड़ा की कमर पर पिंच किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक व्यक्ति ने कहा, "इसके अलावा एक और सीन है, जिसमें वह नहाते समय झांक रहे थे। यह देखना वाकई असहज था। इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म बहुत अच्छी थी, लेकिन भारतीय सिनेमा में यौन उत्पीड़न को बहुत सामान्य माना जाता है।"

विज्ञापन
Kantara star Rishab Shetty got trolled after he criticizes and says Bollywood presents India in negative light
चियान विक्रम-ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @rishabshettyofficial
फिल्म कांतारा साल  2022 में रिलीज हुई थी। दक्षिण भारत के साथ फिल्म को उत्तर भारत के लोगों ने भी खूब पसंद किया था। लोककथा पर आधारित फिल्म ने टिकट खिड़की पर तगड़ी कमाई की थी। फिल्म में ऋषभ एक विद्रोही की भूमिका में थे जो प्रकृति के शोषण के खिलाफ आवाज उठाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed