Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
karan johar moves bombay high court against film shaadi ke director karan aur johar makers for Using His Name
{"_id":"666a76ece66f3de7c70559bc","slug":"karan-johar-moves-bombay-high-court-against-film-shaadi-ke-director-karan-aur-johar-makers-for-using-his-name-2024-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: फिल्म 'शादी के डायरेक्टर करण और जौहर' पर भड़के निर्देशक, करण ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Karan Johar: फिल्म 'शादी के डायरेक्टर करण और जौहर' पर भड़के निर्देशक, करण ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा
बॉलीवुड फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर का नाम एक फिल्म के शीर्षक में इस्तेमाल किया गया है, जिसे लेकर वे भड़क गए हैं। इस मामले में करण जौहर ने बुधवार को हिंदी फिल्म 'शादी के डायरेक्टर करण और जौहर' के निर्माताओं के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अनुरोध किया कि उन्हें फिल्म के शीर्षक में उनके नाम का उपयोग करने से रोका जाए।
2 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
न्यायमूर्ति आरआई चागला की पीठ के समक्ष दाखिल की गई याचिका में निर्देशक ने फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। यह फिल्म 14 जून, 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। पीठ ने गुरुवार को याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई। याचिका में फिल्म निर्माताओं के खिलाफ फिल्म के शीर्षक में उनके नाम का इस्तेमाल करने पर स्थायी रोक लगाने और निरोधक आदेश की मांग की गई है। करण जौहर ने दावा किया कि उनका फिल्म या इसके निर्माताओं से कोई संबंध नहीं है, जो शीर्षक में उनके नाम का अवैध रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं।
3 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
करण जौहर ने कहा कि फिल्म का शीर्षक सीधे उनके नाम को संदर्भित करता है, जो उनके व्यक्तिगत अधिकारों, प्रचार और निजता के अधिकारों का उल्लंघन करता है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के उनके 'ब्रांड नाम' का उपयोग करके, फिल्म निर्माता उनकी सद्भावना और प्रतिष्ठा का फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
मुकदमे में इस बात पर जोर दिया गया कि फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली है और इसका ट्रेलर और पोस्टर सार्वजनिक स्थानों और सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं। करण जौहर ने दावा किया कि ये प्रचार सामग्री उनकी साख और प्रतिष्ठा को अपूरणीय क्षति पहुंचा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
मुकदमे में कहा गया है, 'इन ट्रेलरों और पोस्टरों ने जौहर की साख और प्रतिष्ठा को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है और अब तक नुकसान पहुंचा जा रहे हैं। इसके अलावा उनके ब्रांड नाम 'करण जौहर' वाले शीर्षक के साथ फिल्म की इस तरह की रिलीज उस साख और प्रतिष्ठा को अपूरणीय क्षति पहुंचाएगी, जिसे उन्होंने भारी मात्रा में समय, प्रयास और धन निवेश करने के बाद हासिल किया है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।