फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor: कपूर बहनों ने माता-पिता के साथ मनाया धनतेरस, करिश्मा-करीना रणधीर कपूर के घर पर हुईं स्पॉट

Tue, 29 Oct 2024 08:36 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 29 Oct 2024 08:36 PM IST
सार

करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने धनतेरस अपने माता-पिता के साथ मनाया। दोनों बहनों को घर से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान वह एथनिक लुक में नजर आईं।
 

विज्ञापन
Kareena Kapoor and karisma kapoor spotted at father randhir kapoor home for dhanteras celebration
करिश्मा कपूर और करीना कपूर पहुंची अपने माता-पिता के घर - फोटो : इंस्टाग्राम
आज के दिन देश के अधिकांश हिस्सों में धनतेरस मनाया जा रहा है। यह त्योहार दिवाली के पांच दिन के उत्सव में शामिल है और इसी के दिवाली की शुरुआत मानी जाती है। अभिनेत्री करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने अपने माता-पिता, पिता रणधीर कपूर और मां बबीता कपूर के साथ धनतेरस मनाया। 


 
Kareena Kapoor and karisma kapoor spotted at father randhir kapoor home for dhanteras celebration
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
कपूर बहनें हुईं स्पॉट
कपूर बहनें एथनिक वियर में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, उन्हें अपने माता-पिता के घर के बाहर पैपराजी ने स्पॉट किया। इंस्टाग्राम पर पैपराजी द्वारा पोस्ट की गई एक वीडियो में करीना कपूर को मुंबई के बांद्रा में रणधीर कपूर के घर से बाहर निकलते देखा जा सकता है। इस अवसर पर बेबो ने गुलाबी रंग का सादा सूट पहना था। करीना के साथ उनकी मां बबीता कपूर भी थीं। मां-बेटी की जोड़ी ने पपराजी को देखकर को 'हैप्पी दिवाली' कहकर  शुभकामनाएं दी।
Jaanu I Love You: अक्षरा सिंह की नई फिल्म 'जानू आई लव यू' की पहली झलक आई सामने, तेवर दिखाती आईं नजर
 
Kareena Kapoor and karisma kapoor spotted at father randhir kapoor home for dhanteras celebration
करिश्मा कपूर-करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kapilsharma
करिश्मा भी साथ आईं नजर
वीडियो में करिश्मा कपूर भी करीना के पीछे आती दिखाई दे रही हैं। दिग्गज अभिनेत्री ने पैपराजी को हाथ हिलाकर भी अभिवादन किया, क्योंकि भाई-बहन अपने माता-पिता से मिलने के बाद बाहर निकल रहे थे। करिश्मा ने पीले और सफेद रंग का सूट पहना था। उन्होंने अपने बाल भी खुले रखे थे और काले रंग का धूप का चश्मा पहना था। 

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor and karisma kapoor spotted at father randhir kapoor home for dhanteras celebration
करीना कपूर-करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बबीता कपूर ने भी पहनी मैचिंग आउटफिट
बबीता कपूर भी करिश्मा की तरह ही मैचिंग आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने इस दिन के लिए पीले रंग का कुर्ता पहनने के लिए चुना था। बता दें कि करिश्मा कपूर रणधीर कपूर और बबीता कपूर की बड़ी बेटी हैं। करीना कपूर परिवार में छोटी हैं।
 
विज्ञापन
Kareena Kapoor and karisma kapoor spotted at father randhir kapoor home for dhanteras celebration
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ therealkarismakapoor
करीना कपूर का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो करीना कपूर को आखिरी बार ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में देखा गया था। करीना अब अजय देवगन के साथ ‘सिंघम अगेन’ में दिखाई देंगी। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है। करिश्मा कपूर को आखिरी बार इस साल की शुरुआत में मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ में देखा गया था।
Bhavana Panday: भावना पांडे ने कीं शालिनी पासी की तारीफ, कहा- उनमें दिखती है अनन्या की किरदार बे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed