Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kareena Kapoor Opens up on working with Saif Ali Khan Actress says Hopefully soon amid joining Spirit cast
{"_id":"66ebb399043c9365ca03e3c2","slug":"kareena-kapoor-opens-up-on-working-with-saif-ali-khan-actress-says-hopefully-soon-amid-joining-spirit-cast-2024-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: जल्द सैफ के साथ स्क्रीन साझा करेंगी करीना, प्रभास की 'स्पिरिट' में कास्ट होने की चर्चा तेज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kareena Kapoor: जल्द सैफ के साथ स्क्रीन साझा करेंगी करीना, प्रभास की 'स्पिरिट' में कास्ट होने की चर्चा तेज
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' को लेकर भी काफी चर्चा में चल रही हैं। अभिनेत्री की फिल्म को दर्शकों और आलोचकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन कुछ खास नहीं नजर आ रहा है। अब हाल ही में, करीना ने पति सैफ अली खान के साथ काम करने के बारे में खुलकर बात की है।
2 of 5
सैफ अली खान और करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
हाल ही में, मीडिया से बातचीत के दौरान करीना से पूछा गया कि क्या वह जल्द ही सैफ के साथ काम करेंगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने कहा, "उम्मीद है कि जल्द ही।" करीना ने आगे कहा, "मैं उनके साथ काम करना पसंद करूंगी। अभी वह पहली बार तेलुगू फिल्म देवरा में काम कर रहे हैं, जो अगले सप्ताह रिलीज हो रही है। लोग इसके लिए काफी उत्साहित हैं। इसलिए मैं जल्द ही उनके साथ कुछ करना पसंद करूंगी।"
3 of 5
सैफ अली खान- करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
हालांकि, इन सब के बीच रेडिट पर हाल ही में एक पोस्ट में बताया गया कि यह करीना और सैफ की जोड़ी प्रभास की 'स्पिरिट' की कास्ट में शामिल हो गई है। इसमें बताया गया कि करीना प्रभास की प्रेमिका की भूमिका निभाएंगी, जबकि सैफ फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीना कपूर खान-सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना और सैफ ने ओमकारा, एजेंट विनोद, कुर्बान और टशन जैसी फिल्मों में साथ में स्क्रीन स्पेस साझा किया है। इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना को आखिरी बार 'द बकिंघम मर्डर्स' में देखा गया था। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के अलावा, उन्होंने एकता कपूर के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस भी किया है।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
इस फिल्म में करीना एक ब्रिटिश-भारतीय जासूस के रूप में नजर आ रही हैं, जिसे 10 साल के बच्चे की हत्या की गुत्थी सुलझाने का काम सौंपा गया है। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 13 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।