{"_id":"66eba15652698c457d05121b","slug":"kareena-kapoor-wants-to-show-jab-we-met-to-her-sons-said-they-have-not-started-watching-movies-yet-2024-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: बेटों को ये फिल्म दिखाना चाहती हैं करीना कपूर, बोलीं- उन्होंने अभी सिनेमा देखना शुरू नहीं किया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kareena Kapoor: बेटों को ये फिल्म दिखाना चाहती हैं करीना कपूर, बोलीं- उन्होंने अभी सिनेमा देखना शुरू नहीं किया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 19 Sep 2024 09:28 AM IST
सार
करीना कपूर इन दिनों द बकिंघम मर्डर्स फिल्म में नजर आ रही है। इसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। हाल ही में, करीना कपूर के नाम पर एक फिल्म फेस्टिवल का एलान किया गया है। दरअसल, करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं और फेस्टिवल में इसी का जश्न मनाया जाएगा। इस दौरान उनकी कई फिल्में दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
करीना कपूर इन दिनों द बकिंघम मर्डर्स फिल्म में नजर आ रही है। इसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। हाल ही में, करीना कपूर के नाम पर एक फिल्म फेस्टिवल का एलान किया गया है। दरअसल, करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं और फेस्टिवल में इसी का जश्न मनाया जाएगा। इस दौरान उनकी कई फिल्में दिखाई जाएगी।
Trending Videos
2 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीना कपूर चाहतीं हैं कि उनके बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान उनकी एक फिल्म को देखें। फिल्म का नाम है- जब वी मेट, जो 2007 में रिलीज हुई थी। इसमें करीना कपूर और शाहिद कपूर की जोड़ी नजर आई थी। इसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। फिल्म में करीना कपूर ने गीत का रोल किया है, जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना कपूर ने न्यूज 18 को बताया कि उनके बेटों ने अभी फिल्में देखना शुरू नहीं किया है। अपनी और सैफ की फिल्म 'ओमकारा' को लेकर करीना ने कहा कि तैमूर और जेह के लिए अपने पिता को उस रोल में देखना थोड़ा चौंकाने वाला हो सकता है।
फिल्म फेस्टिवल के लिए आयोजित कार्यक्रम में करीना कपूर ने कहा था कि वो पूरी जिंदगी 'गीत' रोल नहीं कर सकती हैं और फिल्मों में एक जैसे किरदार नहीं करना चाहती हैं। बता दें कि इस फिल्म फेस्टिवल में करीना कपूर की जब वी मेट, कभी खुशी कभी गम, अशोका, चमेली और ओमकारा समेत कई फिल्मों को दिखाया जाएगा। इसका आयोजन 20 से 27 सितंबर तक होगा।
करीना कपूर की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही 'सिंघम अगेन' में दिखाई देंगी। इसे दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है और ये उनके कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। इसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ ने भी काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X