फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karishma Kapoor: 90 के दशक में सलमान और गोविंदा के साथ हिट रही करिश्मा कपूर की जोड़ी, की ये बेहतरीन फिल्में

Wed, 25 Jun 2025 08:06 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 25 Jun 2025 08:06 AM IST
सार

Karishma Kapoor Birthday Special: करिश्मा कपूर ने अपने करियर में कई बड़े एक्टर्स के साथ बेहतरीन फिल्में की हैं। 90 के दशक में सलमान खान और गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी है। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके बारे में। 

विज्ञापन
Karishma Kapoor Birthday Special She did nice films with Govinda And Salman Khan in 1990s
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा कपूर ने 1990 और 2000 के दशक में अपनी शानदार अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज किया। वह उन दिनों बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में शामिल थीं। सलमान खान और गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर रही। कॉमेडी फिल्मों में काम करने के बाद करिश्मा ने फिल्मों में सीरियस किरदार भी निभाया है। करिश्मा कपूर ने नेशनल अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवार्ड समेत कई पुरस्कार अपने नाम किए। आज 25 जून को करिश्मा कपूर अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

Karishma Kapoor Birthday Special She did nice films with Govinda And Salman Khan in 1990s
करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला

करिश्मा ने पहली फिल्म से छोड़ी छाप 
25 जून 1974 को मुंबई में जन्मी करिश्मा कपूर को अदाकारी विरासत में मिली। उनके पिता रणधीर कपूर और माता बबीता दोनों ही कलाकार थे। करिश्मा के दादा राज कपूर भी अभिनेता और फिल्म निर्माता थे। 16 साल की उम्र में करिश्मा कपूर ने फिल्म 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरूआत की। इस फिल्म की कामयाबी के बाद करिश्मा कपूर फिल्म पुलिस अफसर, जागृति, निश्चय, सपने साजन के और दीदार में नजर आईं। इसके बाद करिश्मा कपूर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Karishma Kapoor Birthday Special She did nice films with Govinda And Salman Khan in 1990s
करिश्मा कपूर, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के साथ हिट रही करिश्मा कपूर की जोड़ी
करिश्मा कपूर ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। उनकी जोड़ी सलमान खान से साथ खूब जमी। उन्होंने सलमान खान के साथ नौ फिल्में की हैं। नीचे इन फिल्मों की लिस्ट दी गई है।
निश्चय- 1992
जागृति- 1992
अंदाज अपना अपना- 1994
जीत- 1996
हम साथ-साथ हैं- 1996
जुड़वा- 1997
बीवी नंबर वन- 1999
दुल्हन हम ले जाएंगे- 2000
चल मेरे भाई- 2000

यह खबर भी पढ़ें: Karisma Kapoor: अधूरा इश्क, टूटी सगाई और फिर तलाक..., कुछ ऐसी रही है कपूर खानदान की लाडली करिश्मा की लव लाइफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Karishma Kapoor Birthday Special She did nice films with Govinda And Salman Khan in 1990s
करिश्मा कपूर, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा के साथ दर्शकों ने करिश्मा को किया पसंद
करिश्मा कपूर ने गोविंदा के साथ पूरे करियर में 11 फिल्में की हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट।
मुकाबला- 1993
खुद्दार- 1994
राजा बाबू- 1994
दुलारा- 1994
प्रेम शक्ति- 1994
कुली नंबर 1- 1995
साजन चले ससुराल- 1996
हीरो नंबर 1- 1997
हसीना मान जाएगी- 1999
शिकारी- 2000
ओम शांति ओम- 2007

विज्ञापन
Karishma Kapoor Birthday Special She did nice films with Govinda And Salman Khan in 1990s
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में किए सीरियस रोल
90 के दशक में बेहतरीन फिल्मों में काम करने के बाद करिश्मा कपूर ने 2000 के बाद फिल्मों में गंभीर रोल करना शुरू किया। करिश्मा ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'फिजा' में सीरियस रोल निभाया है। फिल्म में वह अपने भाई को ढूंढती हैं। उन्होंने 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'जुबैदा' में सीरियस रोल किया। यह फिल्म अभिनेत्री जुबैदा बेगम की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म में उन्होंने ऐसी महिला का किरदार निभाया जिसे उसका प्यार नहीं मिला। साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'शक्ति: द पावर' में भी करिश्मा ने गंभीर रोल निभाया। फिल्म में करिश्मा और नाना पाटेकर के अभिनय की खूब तारीफ की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed