Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Karisma Kapoor Geeta Kapoor and Terence Lewis praised Vaishnavi Shekhawat on India Best Dancer Season 4
{"_id":"66a0cf17a5df84d75a0eddcb","slug":"karisma-kapoor-geeta-kapoor-and-terence-lewis-praised-vaishnavi-shekhawat-on-india-best-dancer-season-4-2024-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"India’s Best Dancer-4: वैष्णवी शेखावत के शानदार डांस को देख गीता ने लगाया काला टीका, तो टेरेंस हो गए निशब्द","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
India’s Best Dancer-4: वैष्णवी शेखावत के शानदार डांस को देख गीता ने लगाया काला टीका, तो टेरेंस हो गए निशब्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:24 PM IST
सार
इंडियाज बेस्ट डांसर- सीजन 4 के सभी प्रतिभागी एक दूसरे को काफी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस बीच वैष्णवी शेखावत ने अपने प्रदर्शन से काफी चर्चा बटोरी है। उनके शानदार डांस को देख शो के जजेस ने उनकी दिल खोल कर तारीफ की है।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' दर्शकों को काफी भाता रहा है। अभी इस डांस रियलिटी शो का चौथा सीजन प्रसारित किया जा रहा है। 'इंडियाज बेस्ट डांसर-सीजन 4' में कई बेहतरीन डांसर्स अपने शानदार डांस से दर्शकों और शो के जजों का दिल जीत रहे हैं। शो में प्रतिभागियों का ना सिर्फ डांस, बल्कि मनोरंजन, नवीनता और तकनीक के आधार पर भी मूल्यांकन किया जा रहा है। डांसर्स शो के तीनों जजों का दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जिनमें करिश्मा कपूर, गीता कपूर और टेरेंस लुईस शामिल हैं। इस सप्ताह के अंत में प्रसारित होने वाले शो में प्रतिभागी सर्वश्रेष्ठ 12 में अपनी जगह पुख्ता करने के लिए मुकाबला करेंगे।
2 of 5
वैष्णवी शेखावत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस वक्त शो में सभी प्रतिभागी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं और अपनी छाप छोड़ रहे हैं। ऐसी ही एक प्रतिभागी हैं वैष्णवी शेखावत, जो मूल रूप से राजस्थान की हैं। हालांकि, अब वह बेंगलुरु में रह रही हैं। उन्होंने फिल्म गहराइंया के शीर्षक गीत पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इसमें उन्होंने आधुनिक कंटेमपररी और जैज-फंक डांस जॉनर को मिलाकर मंच पर एक अदभुत शमा बांध दिया, जिससे दर्शक और जज काफी प्रभावित हो गए। उन्होंने अपने जादुई और मंत्रमुग्ध कर देने वाले और आसान से दिखने वाले मूव्स के साथ जज टेरेंस लुईस का दिल जीत लिया। उन्हें वैष्णवी की प्रस्तुति इतनी पसंद आई कि वह शुरू में कुछ बोल भी नहीं पाए।
3 of 5
वैष्णवी शेखावत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वैष्णवी के डांस को देखने के बाद जज गीता कपूर काफी हैरान हुईं। उन्होंने वैष्णवी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें पता नहीं है कि वह कितनी शानदार डांसर हैं। गीत कपूर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि आप समझती हैं कि आप कितनी अच्छी डांसर हैं। मैं इससे पहले एक बार और बहुत खुश हो गई थी, जब बच्चों के डांस रियलिटी शो में मैंने एक प्रस्तुति देखी थी। आज आपको देखने के बाद, मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं आपके पैरों पर काला टीका लगाकर आशीर्वाद देना चाहती हूं। मैंने लंबे वक्त के बाद किसी को इतना साफ-सुथरा डांस करते देखा है। आप अपने आप में बेहद अलग और खास हैं, आपकी अपनी अलग पहचान है, कृपया इसे बरकरार रखें, आप जीवन ें काफी आगे जाएंगी।
Janhvi Kapoor: अस्पताल में भर्ती होने पर हैंडीकैप और पैरालाइज महसूस कर रही थीं जान्हवी, कहा- चला भी नहीं गया
गीता के बाद टेरेंस लुईस ने खुद को समेटते हुए कहा कि वैष्णवी के प्रदर्शन ने उन्हें एक ऐसे जोन में पहुंचा दिया था, जहां से वह बाहर नहीं निकलना चाहते थे। उन्होंने कहा कि जहां ध्यान जैसी अवस्था में जाने के लिए किसी को काफी समय लगता है, वहां वैष्णवी के नब्बे सेकेंड के डांस ने उन्हें पहुंचा दिया। उन्होंने आगे कहा,आप एक बेहतरीन क्लासिक डांसर हैं और मैंने इंडियाज बेस्ट डांसर के इन सभी सीजन में आपके जैसा कोई नहीं देखा। मैं इस परफॉरमेंस को कभी नहीं भूलूंगा।"
टाइट-फिटिंग ड्रेस को संभाल नहीं पाई सनी लियोनी
इस बीच करिश्मा कपूर ने भी वैष्णवी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें अपना सिग्नेचर 'लोलो लव्स' दिया। इनके अलावा कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर को भी वैष्णवी का प्रदर्शन काफी पसंद आया। उन्होंने 'तेरी दीवानी' गाने पर उनके साथ मुकाबला करने की इच्छा जताई। वैष्णवी के डांस के प्रति अटूट समर्पण को दर्शाते हुए उनके पिता ने भी एक वाकया साझा किया। उन्होंने कहा कि एक बार उन्होंने वैष्णवी को खाने के लिए बाहर चलने को बोला, तो उन्होंने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि वह अपने अगले प्रदर्शन के लिए तैयारी करना चाहती हैं।
Himesh Reshammiya: हिमेश रेशमिया ने किया अपनी नई फिल्म का एलान, इस दिन पहुंचेगी दर्शकों के बीच
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।