फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Great Indian Kapil Show: कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर बढ़ाएंगे कपिल के शो की शोभा, नया प्रोमो हुआ जारी

Sat, 18 May 2024 10:15 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 18 May 2024 10:15 AM IST
सार

शो के प्रोमो वीडियो में फराह खान, सानिया मिर्जा जैसे सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं। शो में कार्तिक की मां उनकी शादी के बारे में बात करते हुए नजर आएंगी। कार्तिक की नकली शादी दिखाई जाएगी। साथ ही सानिया प्रोमो में कपिल की टांग खींचती हुई नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Kartik Aaryan Janhvi Kapoor and Rajkummar Rao will be seen in The Great Indian Kapil Show new promo Released
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में कई मशहूर हस्तियां अपने काम और निजी जिंदगी से जुड़े अनुभव साझा करते हुए नजर आती हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस बार कपिल के शो की कार्तिक आर्यन और उनकी मां, जान्हवी कपूर और राजकुमार राव, अनिल कपूर जैसे सितारे शोभा बढ़ाएंगे। शो का नया ट्रेलर बेहद ही मजेदार है। 

Kartik Aaryan Janhvi Kapoor and Rajkummar Rao will be seen in The Great Indian Kapil Show new promo Released
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : सोशल मीडिया

शो के प्रोमो वीडियो में फराह खान, सानिया मिर्जा जैसे सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं। शो में कार्तिक की मां उनकी शादी के बारे में बात करते हुए नजर आएंगी। इसमें कार्तिक आर्यन की नकली शादी दिखाई जाएगी। साथ ही सानिया मिर्जा प्रोमो में कपिल की टांग खींचती हुई नजर आ रही हैं। वहीं अनिल कपूर भी अपने डैशिंग अंदाज के साथ शो में कॉमेडी को तड़का लगाते हुए दिखाई दिए हैं। अनिल कहते हुए दिख रहे हैं कि 'मुझे डर लग रहा है किस-किस से जूते पड़ेंगे।' 

SSMB29: महेश बाबू और राजामौली की फिल्म में शामिल होगा यह साउथ सुपरस्टार? 'एसएसएमबी29' के अपडेट ने बढ़ाया उत्साह

Kartik Aaryan Janhvi Kapoor and Rajkummar Rao will be seen in The Great Indian Kapil Show new promo Released
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, जान्हवी कपूर और राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन के लिए कपिल के शो पर पहुंचे हैं। यह फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन भी इस सप्ताह 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखाई देने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Janhvi Kapoor and Rajkummar Rao will be seen in The Great Indian Kapil Show new promo Released
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम

नेटफ्लिक्स ने इस हफ्ते की शुरुआत में एपिसोड से एक प्रोमो भी जारी किया था। प्रोमो में कपिल कह रहे हैं कि एड उनसे मिलने के लिए मुंबई आ गए हैं। हालांकि, गायक कहते हैं कि वह मुंबई में एक परफॉर्मेंस के लिए आए हैं। उनके जवाब से कपिल औऱ अर्चना दुखी हो जाते हैं। कपिल उनसे शाहरुख खान से उनकी मुलाकात के बारे में भी पूछते दिखाई दिए।  

Tiger Shroff: डांवाडोल हुआ टाइगर का करियर, नहीं मिल रहे फिल्मों के ऑफर, अब अभिनेता ने लिया यह बड़ा फैसलाme>

विज्ञापन
Kartik Aaryan Janhvi Kapoor and Rajkummar Rao will be seen in The Great Indian Kapil Show new promo Released
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो साझा किया, 'जिसमें एड शीरन ने कहा, मुझे कपिल के शो में आकर बहुत अच्छा लगा। मैंने इसके बारे में बहुत कुछ सुना है।  मैं इसमें मेहमान बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ये काफी मजेदार रहा, पहली बार हिंदी सीखना, उनके और बैंड के साथ गाना भी गाया।' 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed