फिल्म निर्माता एसएस राजामौली इन दिनों महेश बाबू के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका अस्थायी शीर्षक एसएसएमबी 29 है। फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म में वीरेन स्वामी के शामिल होने की अफवाहें थीं, जिसे निर्माताओं ने आधिकारिक बयान साझा कर खारिज कर दिया। वहीं, अब फिल्म में एक और साउथ अभिनेता के फिल्म में अहम भूमिका निभाने की चर्चा हो रही है।
SSMB29: महेश बाबू और राजामौली की फिल्म में शामिल होगा यह साउथ सुपरस्टार? 'एसएसएमबी29' के अपडेट ने बढ़ाया उत्साह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट्स के अनुसार, पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म में नए कलाकार के रूप में शामिल होने उम्मीद है। कहा जा रहा है कि फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को लेकर निर्माता विचार कर रहे हैं। खबर है भी है कि एसएस राजमौली इस संभावित सहयोग के बारे में अभिनेता से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, इस बारे में निर्माताओं की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Tiger Shroff: डांवाडोल हुआ टाइगर का करियर, नहीं मिल रहे फिल्मों के ऑफर, अब अभिनेता ने लिया यह बड़ा फैसला
यदि पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म में शामिल होते हैं तो यह फैंस के लिए बड़ा तोहफा होगा। फिलहाल निर्मताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना होगा। पृथ्वीराज सुकुमारन हाल ही में 'द गोट लाइफ' के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं। इससे पहले बीते दिन निर्माताओं ने जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर वीरेन स्वामी को काम पर रखने की अफवाहों का खंडन किया। प्रोडक्शन कंपनी श्री दुर्गा आर्ट्स ने पुष्टि की है कि वीरेन स्वामी उनके प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं।
Katrina Kaif: प्यार में अटूट विश्वास रखती हैं कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर से अलग होने के बाद दिया था ये बयान
महेश बाबू फिल्म के लिए एक अलग लुक तैयार कर रहे हैं और एसएस राजामौली ने उन्हें सार्वजनिक जगहों पर ज्यादा जाने से बचने के लिए कहा है, ताकि फिल्म के लिए उनके लुक को गुप्त रखा जा सके। वहीं, दोनों ने फिल्म की कहानी के बारे में चुप्पी साध रखी है। उन्होंने अभी तक शीर्षक का भी खुलासा नहीं किया है। हालांकि, हाल ही में एक साक्षात्कार में एसएस राजामौली ने फिल्म के बारे में बात की थी और बताया था कि उनकी कहानी तैयार है और हीरो भी तैयार है। फिल्म प्री-प्रोडक्शन में है। कास्टिंग पूरी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इस पर काम हो जाएगा। इस पर तेजी से काम जारी है।
'एसएसएमबी 29' के जरिए महेश बाबू और एसएस राजामौली पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को एक जंगल एडवेंचर फिल्म माना जा रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर होगी। इसके अलावा यह भी कहा जा है कि फिल्म में पौराणिक कथाओं और भारतीय महाकाव्यों की झलक होगी, जो राजामौली का ट्रेडमार्क है। वहीं कहानी के बारे में बात करें तो खबर है कि फिल्म की पटकथा और महेश बाबू का किरदार रामायण के भगवान हनुमान पर आधारित हो सकता है। फिल्म के लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने पहले दिए साक्षात्कार में खुलासा किया था कि निर्माता अफ्रीका में एक एक्शन-एडवेंचर सेट के लिए हॉलीवुड अभिनेताओं को शामिल करेंगे।
Reema Lagoo: फिल्मों में ही नहीं, निजी जिंदगी में भी मजबूत मां थीं रीमा लागू, अकेले की बेटी की परवरिश