फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' के ट्रेलर लॉन्च के लिए ग्वालियर रवाना हुए कार्तिक आर्यन, कबीर खान भी आए नजर

Sat, 18 May 2024 11:42 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 18 May 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
kartik aaryan kabir khan jets off to Gwalior for film Chandu Champion trailer launch amid actor family issue
कबीर खान- कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं इस बीच वे पारिवारिक दुखों को भी झेल रहे हैं। दरअसल, मुंबई के घाटकोपर हादसे में कार्तिक के मामा मामी की मौत हो गई थी। अभिनेता उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे। वहीं अब वे वापस अपने काम पर लौट आए हैं। कार्तिक ने फिर फिल्म का प्रचार शुरू कर दिया है। कार्तिक को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

kartik aaryan kabir khan jets off to Gwalior for film Chandu Champion trailer launch amid actor family issue
कबीर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्तिक आर्यन आज फिल्म निर्माता कबीर खान के साथ 'चंदू चैंपियन' के ट्रेलर लॉन्च के लिए ग्वालियर रवाना हो चुके हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर ग्वालियर के लिए जाते हुए देखा गया। ट्रेलर लॉन्च एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम होने वाला है, जो कार्तिक के गृहनगर ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा। हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी गई थी।
Heeramandi: गजगामिनी वॉक के लिए 'बिब्बो जान' ने बढ़ाया था अपना वजन, भंसाली ने की अभिनेत्री के काम की प्रशंसा

kartik aaryan kabir khan jets off to Gwalior for film Chandu Champion trailer launch amid actor family issue
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं लुक की बात करें तो कबीर खान ने अपने एयरपोर्ट लुक को कैजुअल के साथ स्टाइलिश बनाया था। उन्होंने सफेद टी-शर्ट के ऊपर लाल शर्ट पहनी। साथ ही वे क्लासिक डेनिम जींस और सफेद स्नीकर्स के साथ दिखे। उन्होंने कार से निकलकर वहां मौजूद पैपराजी के लिए पोज भी दिए। वहीं कार्तिक आर्यन के लुक की बात करें तो वे कैजुअल लुक में ग्रे टीशर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। इस दौरान कार्तिक बेहद उदास नजर आए।
The Great Indian Kapil Show: कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर बढ़ाएंगे कपिल के शो की शोभा, नया प्रोमो हुआ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
kartik aaryan kabir khan jets off to Gwalior for film Chandu Champion trailer launch amid actor family issue
चंदू चैंपियन - फोटो : इंस्टाग्राम

कार्तिक ने पैपराजी को पोज देने से इनकार कर दिया। पैपराजी द्वारा जब कार्तिक से पोज देने के लिए कहा गया तो कार्तिक ने हाथ जोड़ते हुए कहा, 'मेरे घर में कुछ चल रहा है तो प्लीज' इतना कहते हुए कार्तिक आगे निकल गए। वहीं बात करने फिल्म की तो अब तक निर्माताओं ने 'चंदू चैंपियन' के कई पोस्टर्स जारी किए हैं, जिनमें कार्तिक का दमदार अवतार देखने को मिला। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठाया था।

विज्ञापन
kartik aaryan kabir khan jets off to Gwalior for film Chandu Champion trailer launch amid actor family issue
कार्तिक आर्यन, चंदू चैंपियन - फोटो : इंस्टाग्राम

चंदू चैंपियन कबीर खान द्वारा लिखित और निर्देशित है और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। यह काफी हद तक भारत के पहले पैरालंपिक तैराक मुरलीकांत पेटकर के जीवन से प्रेरित है। कार्तिक आर्यन फिल्म में बॉक्सिंग करते हुए भी नजर आएंगे। यह फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
SSMB29: महेश बाबू और राजामौली की फिल्म में शामिल होगा यह साउथ सुपरस्टार? 'एसएसएमबी29' के अपडेट ने बढ़ाया उत्साह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed