Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sony Pictures and Paramount Global Sign Non-Disclosure Agreement Allowing Deal Talks As Per Reports
{"_id":"664839b7a8fadb3568015dcf","slug":"sony-pictures-and-paramount-global-sign-non-disclosure-agreement-allowing-deal-talks-as-per-reports-2024-05-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sony Pictures: सोनी और पैरामाउंट ग्लोबल ने साइन किया नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट! साझेदारी के लिए उत्सुक है कंपनी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sony Pictures: सोनी और पैरामाउंट ग्लोबल ने साइन किया नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट! साझेदारी के लिए उत्सुक है कंपनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 18 May 2024 10:47 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि सोनी पिक्चर्स दुनिया भर के मीडिया में अपना विस्तार करना चाहती है। ऐसे में सोनी की नजर अब पैरामाउंट पिक्चर्स में नियंत्रण हिस्सेदारी पर है। पैरामाउंट पिक्चर्स भारतीय कंपनी वायकॉम 18 में शेयरधारक है।
विज्ञापन
1 of 5
सोनी पिक्चर्स और पैरामाउंट ग्लोबल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सोनी पिक्चर्स और पैरामाउंट ग्लोबल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पैरामाउंट ग्लोबल के साथ सोनी ने नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट साइन किया है। इससे पैरामाउंट ब्योरों की जांच कर सकते हैं। खबर के मुताबिक सोनी और अपोलो पिछले दस दिनों से पैरामाउंट के साथ बातचीत कर रहे थे। सोनी और अपोलो ने 26 बिलियन डॉलर की बोली के साथ इसकी शुरुआत की थी। मगर दोनों इस प्रस्ताव से पीछे हट गए हैं। दोनों स्टूडियो की संपत्ति खरीदने के लिए अन्य तरीकों पर विचार कर रहे हैं।
2 of 5
जी और सोनी पिक्चर्स
- फोटो : ट्विटर
बताया जा रहा है कि सोनी पिक्चर्स दुनिया भर के मीडिया में अपना विस्तार करना चाहती है। ऐसे में सोनी की नजर अब पैरामाउंट पिक्चर्स में नियंत्रण हिस्सेदारी पर है। पैरामाउंट पिक्चर्स भारतीय कंपनी वायकॉम 18 में शेयरधारक है। वायकॉम 18 का नियंत्रण मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले जियो स्टूडियो द्वारा बहुमत हिस्सेदारी धारक के रूप में किया जाता है। वहीं, इससे पहले सोनी भारत में जी समूह के साथ विलय की कोशिश कर रही थी, लेकिन यह अभी तक नहीं हुआ है।
नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट डेविड एलिसन के स्काईडांस के साथ पैरामाउंट की महीने भर की विशेष बातचीत के बिना किसी सौदे के समाप्त होने के दो सप्ताह बाद आया है। मगर इंडी स्टूडियो अभी भी इसमें दिलचस्पी रखती है। कुछ समय पहले अटकलें थीं कि सोनी की इसमें रुचि कम हो रही थी। मगर एक तरह से इस सौदे की तलाश चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनी को सिर्फ स्टूडियो चाहिए। वहीं, अपोलो ज्यादातर स्टूडियो को रियल एस्टेट के खेल के रूप में चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनी पिक्चर्स
- फोटो : ट्विटर
रिपोर्ट के अनुसार, इस नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट के साइन के बाद दोनों कंपनियां हॉलीवुड स्टूडियो को खरीदने के सौदे के और करीब पहुंच सकती हैं।हॉलीवुड एलिसन के सपोर्ट में हैं। हालांकि कुछ लोग प्रस्तावित दो-चरणीय सौदे के हिस्से के रूप में कंपनी पर लगाए गए लगभग 5 बिलियन डॉलर को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पैरामाउंट ग्लोबल
- फोटो : ट्विटर
वहीं दूसरी ओर पैरामाउंट ग्लोबल के शेयरधारक स्काईडांस सौदे से एक तरह की नफरत करते हैं, क्योंकि इससे कंपनी की सार्वजनिक आय का बड़ा हिस्सा रेडस्टोन को उसकी नियंत्रित हिस्सेदारी हासिल करने के लिए जाता है। हालांकि अभी इससे उन्हें कोई संतुष्टि नहीं हुई और यह निश्चित नहीं है कि कुछ होगा। यह भी स्पष्ट नहीं है कि उनके पास मुकदमा करने लायक कोई मामला है या नहीं क्योंकि वे पहले दिन से ही कानूनी कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।