{"_id":"664c7994e4a4947c880f8361","slug":"kartik-aaryan-upcoming-films-chandu-champion-tu-aashiqui-hai-bhool-bhulaiyaa-3-2024-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: सस्पेंस, रोमांस, हॉरर, थ्रिलर से भरपूर होंगी कार्तिक की आगामी फिल्में, रिलीज के लिए बेकरार फैंस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kartik Aaryan: सस्पेंस, रोमांस, हॉरर, थ्रिलर से भरपूर होंगी कार्तिक की आगामी फिल्में, रिलीज के लिए बेकरार फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 21 May 2024 04:11 PM IST
सार
कार्तिक आर्यन उन बॉलीवुड अभिनेताओं में से हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल कार्तिक की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में आपको इमोशन, हॉरर, रोमांस, सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कार्तिक आर्यन उन बॉलीवुड अभिनेताओं में से हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल कार्तिक की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में आपको इमोशन, हॉरर, रोमांस, सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलेगा।
2 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
इन दिनों कार्तिक आर्यन अपनी आगामी 'चंदू चैंपियन' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। इस ट्रेलर की जो सबसे खास बात है वो है कार्तिक का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन। इस ट्रेलर में कार्तिक का लुक जबरदस्त लग रहा है। बता दें कि कबीर खान निर्देशित फिल्म 'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर 18 मई को लॉन्च कर दिया गया।
3 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
'चंदू चैंपियन' फिल्म की कहानी मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। मुरलीकांत पेटकर भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। मुरलीकांत पेटकर को पद्म श्री भी मिल चुका है। यह फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
'भूल भुलैया 3' में कार्तिक फिर से एक बार रूह बाबा के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में कार्तिक के अलावा विद्या बालन और तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। विद्या बालन फिल्म में मंजुलिका के रूप में वापसी करेंगी। ऐसे में इस फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह काफी बढ़ गया है। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 2024 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
भूल भुलैया 3' का निर्देशन अनीस बजमी ने किया है। इसका प्रोडक्शन भूषण कुमार ने संभाला है। 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन की एंट्री का एक गाने का सीक्वेंस होगा, जिसमें 1000 डांसर्स धमाल मचाचाते नजर आएंगे। इस गाने को हिंदी सिनेमा में सबसे बड़े गानों में एक माना जा रहा है, जिसके लिए मुंबई कि फिल्म सिटी में एक बड़ा सेट तैयार किया गया है और उसकी कोरियोग्राफी गणेश आचार्य करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।