फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Welcome 3: संजय दत्त ने इस वजह से छोड़ दी अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल'! खबर सुन फैंस को लगा तगड़ा झटका

Tue, 21 May 2024 01:52 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 21 May 2024 01:52 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt walks out from akshay kumar film welcome to the jungle due to unplanned shoot dates script change
वेलकम टू द जंगल-संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी 'वेलकम टू द जंगल' का क्रेज दर्शकों के बीच खूब छाया हुआ है। फैंस उत्सुकता के साथ इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सितारों की बड़ी टोली है। फिल्म को लेकर लगातार आ रही नई जानकारियों का फैंस इंतजार करते हैं। वहीं अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जो दर्शकों को निराश भी कर सकता है। दरअसल, संजय दत्त निर्देशक अहमद खान की कॉमिक फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में शामिल हुए थे। अब उनकी भूमिका पर संकट छाए हुए हैं।

sanjay dutt walks out from akshay kumar film welcome to the jungle due to unplanned shoot dates script change
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, संजय दत्त को फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी और अन्य के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करना था। हालांकि, वेलकम 3 पर ताजा खबर यह है कि संजय ने कॉमिक फिल्म से बाहर निकलने की तैयारी कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार संजय दत्त ने वेलकम टू द जंगल से बाहर निकलने के लिए तारीख की समस्या का हवाला दिया।

sanjay dutt walks out from akshay kumar film welcome to the jungle due to unplanned shoot dates script change
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय दत्त ने सारी बातें अपने दोस्त अक्षय कुमार को बताईं, जो वेलकम टू द जंगल का अहम हिस्सा हैं। बताया जा रहा है  कि संजय दत्त को लगा कि वेलकम टू द जंगल की शूटिंग अनियोजित तरीके से हो रही है और स्क्रिप्ट में बहुत सारे बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे उनकी शूटिंग की डायरी खराब हो रही है और इसलिए उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt walks out from akshay kumar film welcome to the jungle due to unplanned shoot dates script change
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम

दावा किया गया था कि संजय ने अहमद खान निर्देशित फिल्म के पहले शेड्यूल में वेलकम टू द जंगल के कुछ मजेदार हिस्से शूट किए थे। वहीं, अब संजय ने इस फिल्म से बाहर होने का मन बना लिया है तो ऐसे में निर्माता फिल्म में उनकी जरिए शूट किए गए हिस्से इसका उपयोग करना चाहते हैं और संजय को अतिथि भूमिका निभाने का श्रेय देने के लिए तैयार हैं। अब निर्माता नए बदलावों के अनुसार स्क्रिप्ट का निर्माण करेंगे।

विज्ञापन
sanjay dutt walks out from akshay kumar film welcome to the jungle due to unplanned shoot dates script change
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम

'वेलकम टू द' जंगल में कलाकारों की बड़ी टोली मौजूद है। फिरोज नादिदावाला द्वारा निर्मित इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, दिशा पटानी, लारा दत्ता, मुकेश तिवारी, राजपाल यादव, शारिब हाशमी, जॉनी लीवर और कई अन्य कलाकार शामिल हैं। 'वेलकम 3' इस साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Inside Story: प्रशांत वर्मा की फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी, रणवीर की फीस सुनकर निर्माता ने बंद कर दी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed