देश के दिल मध्य प्रदेश से आकर मुंबई फिल्म नगरी में अपने बूते अपना नाम बनाने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी स्पीड फिर से स्लो करने का फैसला किया। फैसला उन्होंने ये भी किया है कि हिंदी फिल्म जगत के बड़े नामों के पीछे अब और नहीं भागेंगे। अपनी बनी बनाई इमेज के साथ ज्यादा प्रयोग नहीं करेंगे। ‘पति पत्नी और वो’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू करने के बाद वे धर्मा प्रोडक्शन्स की वह फिल्म तो कतई नहीं शुरू करेंगे जिसकी पृष्ठभूमि भी ‘चंदू चैंपियन’ की तरह ही पड़ोसी मुल्क के साथ युद्ध है। इस बीच खनकती हुई खबर ये है कि कार्तिक और निर्देशक ओम राउत के बीच एक एक्शन फिल्म को लेकर बातचीत फिर से शुरू हो चुकी है।
Kartik Aryan: कार्तिक आर्यन की एक्शन फिल्म की चर्चा से ही प्रशंसक खुश, धर्मा की वॉर फिल्म से पहले इसे तवज्जो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन हिंदी सिनेमा के इकलौते ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने इस इंडस्ट्री में अपनी एक दमदार पोजीशन बिना यशराज फिल्म्स या धर्मा प्रोडक्शन्स की एक भी फिल्म किए बनाई है। यशराज फिल्म्स से कार्तिक का संपर्क होना अभी बाकी है लेकिन करण जौहर से कार्तिक का दोस्ताना पुराना है। हालांकि फिल्म ‘दोस्ताना 2’ के बनते-बनते बीच में ही रुक जाने से दोनों के बीच यारी दुश्मनी जैसी कहानियां भी बनीं, लेकिन बीते साल जब कार्तिक ने धर्मा प्रोडक्शन्स की एक फिल्म करने की बात कही तो लोगों ने इसका स्वागत ही किया।
हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के लिए कार्तिक आंखों के तारे हैं। कंपनी के मालिक कार्तिक के लिए पलके बिछाए रहते हैं और पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के बाद इन दिनों ‘भूल भुलैया 3’ को हिट बनाने के लिए सारी तैयारियां कर रहे हैं। और, साथ ही अपनी उन सारी फिल्मों की भी नए सिरे से स्कैनिंग कर रहे हैं, जिन्हें लेकर वह या तो फिल्म निर्माताओं से बात कर चुके हैं या फिर उन फिल्मों की स्क्रिप्ट पर अपनी रजामंदी दे चुके हैं।
Emma Corrin: ‘क्राउन’ की डायना का ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ में खतरनाक रूप, लैंगिक पहचान पर लिया ये बड़ा फैसला
कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपनी हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की सीक्वल करने को रजामंदी दी है। इस फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म को मिली कार्तिक की तारीखें दरअसल पहले धर्मा प्रोडक्शन्स की एक फिल्म को अलॉट की गई थीं। इस फिल्म में कार्तिक के अलावा सलमान खान का भी स्पेशल किरदार होने की बात चलती रही है। कुछ लोग कहते हैं कि करण जौहर ने सलमान खान को फिल्म ‘बुल’ के लिए जब मनाया था तो इस फिल्म में एक कैमियो करने की बात भी कही थी।
Samir Soni: फिल्मों की बढ़ती लागत के पीछे है करण जौहर-फराह खान का हाथ? समीर सोनी ने दिया चौंकाने वाला बयान
धर्मा प्रोडक्शन्स ने इस बारे में कभी कोई बात आधिकारिक रूप से कही भी नहीं। लेकिन, कार्तिक के करीबी सूत्र बताते हैं कि ऐसी कोई फिल्म अभी उनके रडार पर नहीं है और अगर ये फिल्म निर्माणाधीन थी भी तो अब ये अनिश्चितकाल के लिए ठंडे बस्ते में जा चुकी है। कार्तिक के पास निर्देशक ओम राउत का एक प्रस्ताव एक एक्शन फिल्म का भी लंबित है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ फ्लॉप होने के बाद कार्तिक ने ओम की फिल्म पर विचार करना कम किया था लेकिन ‘चंदू चैंपियन’ फ्लॉप होने के बाद अब दोनों का स्कोर बराबरी पर है और उम्मीद की जा रही है कि ‘पति पत्नी और वो 2’ के बाद कार्तिक की जो फिल्म शुरू होगी वह ओम राउत की एक्शन फिल्म ही होगी।
Kalki 2898 AD Day 31 Collection: सिनेमाघरों में डंटकर खड़ी है 'कल्कि 2898 एडी', 31वें दिन भी बटोरे दर्शक