फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट की हो रही है काफी चर्चा, अप्रत्यक्ष रूप से ट्रोल्स पर साधा निशाना

Sat, 31 Aug 2024 09:52 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 31 Aug 2024 09:52 AM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati  16 Host Amitabh Bachchan Shares a Cryptic post seems like taking dig at trollers
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन इस वक्त भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा नाम हैं। भारत का हर कलाकार उनके साथ स्क्रीन साझा करना चाहता है। फिल्म इंडस्ट्री में दशकों लंबे करियर के बाद भी उनके प्रति फैंस की दीवानगी कम नहीं हुई है। अमिताभ भी फैंस के प्रति दायित्व और अपने काम के प्रति लगाव की वजह से उम्र के इस पड़ाव पर भी लगातार सक्रिय हैं। हालांकि, इसके बावजूद सोशल मीडिया के इस दौर में उन्हें भी कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार उन्होंने ही ट्रोलर्स को ट्रोल कर दिया है। 

Kaun Banega Crorepati  16 Host Amitabh Bachchan Shares a Cryptic post seems like taking dig at trollers
अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब

अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी पर अपने लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की मेजबानी करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता सोशल मीडिया के द्वारा भी अक्सर अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। वह अपने फैंस से लगातार संवाद करते रहते हैं। वह ब्लॉग और एक्स, जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा वह जब भी मौका मिलता है, तो ट्रोलर्स को भी ट्रोल करने से नहीं चूकते। हाल में ही 'कल्कि 2898 एडी' अभिनेता ने अपने हालिया पोस्ट से सभी को हैरान किया है। इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से ट्रोलर्स पर निशाना साधा है। 

Kaun Banega Crorepati  16 Host Amitabh Bachchan Shares a Cryptic post seems like taking dig at trollers
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

एक्स पर साझा की गई इस पोस्ट में, 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट से ली गई एक तस्वीर शामिल है। इस तस्वीर में वह अपने मुंह पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। इस कैंडिड पोज से उन्होंने सांकेतिक भाषा में ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "कुछ नया कहने को नहीं है, तो।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati  16 Host Amitabh Bachchan Shares a Cryptic post seems like taking dig at trollers
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

इसके अलावा उन्होंने अपने ब्लॉग पर भी दिल की बात लिखी है। उन्होंने इस दौरान 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर होने वाले अनुभवों को भी शब्दों में पिरोया है। उन्होंने लिखा, आप केबीसी के प्रतिभागियों के जीवन और परिस्थितियों से खुद को अलग नहीं कर सकते। हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं, जो उनकी दुनिया से काफी अलग है। हमें उनके अस्तित्व का कोई एहसास नहीं है, लेकिन जब दोनों मिलते हैं, तो उस समय में हमारे सामने वास्तविकता का का विस्फोट होता है। 
पति के साथ डिनर पर निकलीं सोनाक्षी, आंखों में दिखा एक दूसरे के लिए प्यार

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati  16 Host Amitabh Bachchan Shares a Cryptic post seems like taking dig at trollers
अमिताभ बच्चन - फोटो : टम्बलर@ srbachchan

उन्होंने आगे कहा, "उनकी आंखों में आश्चर्य की भावना उनकी वास्तविक अनुभूति है, जो पहली बार अपनी दुनिया से परे की दुनिया का अनुभव कर रहे हैं। हमारी आंखों में यह सवाल है कि यह कैसे होता है, लेकिन यह होता है और जब ऐसा होता है, तो इस दुनिया में हम जो प्रशंसा और विस्मय महसूस करते हैं, वह कमजोर होने लगता है, क्योंकि उनकी अनुभूति अधिक होती है।" बताते चलें कि केबीसी के अलावा, अमिताभ रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'वेट्टैयान' में भी नजर आने वाले हैं। 


Kangana Ranaut: कंगना ने रणबीर कपूर को क्यों कहा था सीरियल स्कर्ट चेजर? बोलीं- 'जैसे वो स्वामी विवेकानंद...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed