फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 16: 'जिंदगी है हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब देना होगा'! केबीसी 16 के नए प्रोमो के साथ टीवी पर लौटे बिग बी

Thu, 27 Jun 2024 11:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 27 Jun 2024 11:54 AM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 16: Sony Tv show KBC Promo Out Amitabh Bachchan is in New style
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

चर्चित क्विज शो केबीसी के जरिए बिग बी एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौट रहे हैं। इस शो का 16वां सीजन आ रहा है। कौन बनेगा करोड़पति 16 का नया प्रोमो जारी हो गया है और इसमें बिग बी एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। बिग बी कहते दिख रहे हैं, 'जिंदगी है, हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना होगा!'


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

Kaun Banega Crorepati 16: Sony Tv show KBC Promo Out Amitabh Bachchan is in New style
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

इस शो में अमिताभ बच्चन प्रतिभागियों से सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछते नजर आते हैं। सवाल पूछने के साथ-साथ वे अपनी जिंदगी से जुड़े तमाम रोचक किस्से भी सुनाते हैं। यह पारिवारिक शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चला है और हर सीजन का बेसब्री से इंतजार रहता है। शो के नए सीजन को लेकर भी यही उत्सुकता है। अब शो का प्रोमो आ गया है। दिलचस्प बात यह है कि प्रोमो एक या दो नहीं, बल्कि तीन आए हैं।

Kaun Banega Crorepati 16: Sony Tv show KBC Promo Out Amitabh Bachchan is in New style
केबीसी 16 - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनी की तरफ से जारी किए गए तीनों प्रोमो में दिखाया गया है कि आप जीवन की किसी भी स्थिति में हों, कुछ भी फैसला करें, समाज आपसे सवाल करेगा और आपको जवाब देना होगा। अमिताभ बच्चन भी तीनों प्रोमों के आखिर में यही टैगलाइन बोलते दिख रहे हैं। एक प्रोमो में दिखाया गया है कि एक युवक अपनी पत्नी की नौकरी का ट्रांसफर होने पर खुद नौकरी छोड़ देता है, ताकि पत्नी के साथ नए शहर जा सके। परिवार में उसका विरोध होता है। सवाल पूछे जाते हैं। शख्स बताता है कि पति ही तो पत्नी का सबसे बड़ा चीयरलीडर होता है। 

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)


KBC 16: 'जिंदगी है हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब देना होगा'! केबीसी 16 के नए प्रोमो के साथ टीवी पर लौटे बिग बी

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 16: Sony Tv show KBC Promo Out Amitabh Bachchan is in New style
केबीसी 16 - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलावा दो अन्य प्रोमो हैं। एक में एक रिटायर पिता टैक्सी चलाना शुरू करता है। उसके बेटे और बेटी मना करते हैं। वहीं, एक प्रोमो वीडियो में एक मां अपनी बेटी से शादी को लेकर चिंता जताती है कि कौन करेगा शादी तेरी जैसी पहाड़ चढ़ने वाली लड़की से? लड़की पहाड़ी बैकग्राउंड की है और मां को जवाब देती है, 'वह लड़का करेगा जिसके सपने पहाड़ों से भी ऊंचे होंगे'।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)


Prabhas: बिजनेस में कमाना चाहते थे नाम, 'बाहुबली' से लेकर 'कल्कि2898 एडी' तक फिल्म-दर-फिल्म निखरे प्रभास

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 16: Sony Tv show KBC Promo Out Amitabh Bachchan is in New style
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

प्रोमो के सामने आने के बाद दर्शक शो की रिलीज डेट जानने के लिए उत्साहित हैं। केबीसी-16 के रजिस्ट्रेशन 26 अप्रैल से शुरू हुए थे। अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो आज उनकी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज हो गई है। इसमें उनके साथ प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी हैं।
Box Office 2024: जानिए 2024 के पहले छह महीनों में रिलीज हुई फिल्मों का हाल, कुछ ने किया कमाल तो कुछ हुई बेहाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed