मेगास्टार अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 16वें सीजन के होस्ट के रूप में एक बार फिर दर्शकों के सामने हाजिर हैं। अपनी मनोरंजक होस्टिंग के लिए लोकप्रिय बिग बी की वापसी टीवी शो के दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति 16' का हालिया एपिसोड उनके लिए एक दिल को छू लेने वाला पल था, जब एक प्रतियोगी ने उनसे पूछा कि क्या वह घर पर समय देने का प्रबंधन कैसे करते हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
KBC 16: जया बच्चन ने हमेशा किया अमिताभ बच्चन को सपोर्ट, खुद घर में रहकर रखा बच्चों का ख्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने अपने परिवार के बारे में बात करते हुए काफी खुलकर बात की और काम के दौरान परिवार के प्रति अपने कमिटमेंट के लिए जया बच्चन की सराहना की। जब प्रतियोगी सुमित्रा दिनेश ने बिग बी से पूछा कि क्या जया ने कभी शिकायत की थी कि केबीसी की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण वह उनके साथ समय नहीं बिता पाते।
इस पर बिग बी ने हंसते हुए जवाब दिया, "ओहो क्या बताए? ये जो पारिवारिक प्रश्न पूछते हैं ना लोग यहां आकर ...उसमें हमको बड़ा कष्ट होता है। इसके बाद अमिताभ ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को याद किया, जब वह एक साथ तीन फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे।"
उन्होंने याद किया कि कैसे वह तीन अलग-अलग शिफ्टों में काम करते थे, जिससे उनके पास अपने परिवार के लिए बहुत कम समय बचता था। अभिनेता ने कहा, कई साल बीत गए और हम आ गए फिल्म उद्योग में। इधर काम करना शुरू कर दिया। हमारा काम जो था वो तीन तीन शिफ्ट में होता था। यहां तक कि उनके पिता दिवंगत हरिवंश राय बच्चन ने भी एक बार उनसे कहा था कि वह बहुत मेहनत कर रहे हैं। अभिनेता के कवि पिता ने उनसे जो कहा था उसे साझा करते हुए उन्होंने कहा, ''बोले बेटा तुम काम बहुत करते हो। हम बोले बाऊजी पैसा बड़ी मुश्किल से मिलता है।''
इसके बाद अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन की अपने परिवार के प्रति समर्पण और अपने बच्चों श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन के बड़े होने के दौरान उन्हें अपना सब कुछ देने की सराहना की। उन्होंने खुलासा किया कि ''जया हमेशा सपोर्टिव थीं और उन्होंने कभी शिकायत नहीं की।''